West Indies vs Australia, 1st T20I: आंद्रे रसेल की तूफानी बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज ने बनाई 1-0 से लीड

WI vs AUS, 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों के ‘फ्लॉप शो’ का फायदा उठाते हुए वेस्टइंडीज ने पहले टी20 मैच में शुक्रवार को 18 रन से जीत दर्ज की.

Published date india.com Updated: July 10, 2021 11:49 AM IST
West Indies vs Australia, 1st T20I: आंद्रे रसेल की तूफानी बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज ने बनाई 1-0 से लीड

West Indies vs Australia, 1st T20I: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 जुलाई को सेंट लूसिया (Daren Sammy National Cricket Stadium, Gros Islet, St Lucia) में पहला टी20 मैच खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने 18 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. शृंखला के अलगे मुकाबले इसी मैदान पर 10, 12, 14 और 16 जुलाई को खेले जाएंगे.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट गंवाकर 145 रन बनाए. आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली. उन्होंने 28 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौके भी जड़े. उनके अलावा लिंडन सिमंस ने 27, जबकि शिमरॉन हेटमायर ने 20 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से जोश हेजलवुड ने 3, जबकि मिचेल मार्श ने 2 विकेट झटके.

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया महज 127 रन पर सिमट गई. मिचेल मार्श ने 31 गेंदों में 7 बाउंड्री के दम पर सर्वाधिक 51 रन बनाए. उनके अलावा मैथ्यू वेड ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. ऑस्ट्रेलिया के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेद मैक्कॉय ने 4, जबकि हेडन वॉल्श ने 3 शिकार किए.

ऑस्ट्रेलिया ने किया ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का सपोर्ट: मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर नस्लवाद के विरोध में चल रही मुहिम को समर्थन दिया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में बयान जारी करके कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम नस्लवाद आधारित भेदभाव के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम के साथ है. इसीलिए हमारे खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के साथ घुटने के बल बैठने का फैसला किया.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.