West Indies vs Australia, 2nd ODI: Kieron Pollard की हरकत ने किया हैरान, वेस्टइंडीज को 10 खिलाड़ियों के साथ करनी पड़ी फील्डिंग

West Indies vs Australia, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान किरोन पोलार्ड अपनी फील्डिंग पोजिशन में खड़े होने के बजाय सीधे मैदान से बाहर चले गए और...

Published date india.com Published: July 25, 2021 4:50 PM IST
West Indies vs Australia, 2nd ODI: Kieron Pollard की हरकत ने किया हैरान, वेस्टइंडीज को 10 खिलाड़ियों के साथ करनी पड़ी फील्डिंग

West Indies vs Australia, 2nd ODI: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारबारोड (Kensington Oval, Bridgetown, Barbados) में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी फैंस को दंग कर दिया. ये वाकया ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान का है, जिसमें मेजबान टीम के कप्तान किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) की हरकत ने सभी को हैरान करके रख दिया.

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में अकील हुसैन ने एक नो-बॉल फेंक दी, जिसके बाद अंपायर ने ‘फ्री हिट’ का इशारा किया. यूं तो नियमों के मुताबिक अगर बल्लेबाज ने स्ट्राइक नहीं बदली है, तो फ्री हिट के दौरान अगली डिलीवरी के लिए फील्ड प्लेसमेंट से छेड़छाड़ नहीं हो सकती, लेकिन इस मैच में कुछ और ही देखने को मिला.

नो-बॉल के दौरान शॉर्ट लेग पर खड़े किरोन पोलार्ड अपनी फील्डिंग पोजिशन में खड़े होने के बजाय सीधे मैदान से बाहर चले गए. पोलार्ड हेल्मेट पहने बाउंड्री से बाहर खड़े रहे और वेस्टइंडीज को 10 खिलाड़ियों के साथ फील्डिंग करनी पड़ी.

इस घटना की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा था. पोलार्ड से पहले इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वॉन ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाप वनडे मैच के दौरान ऐसा ही किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें कि मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 47.1 ओवर में 187 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 38 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.