West Indies vs Australia, 5th T20I: Evin Lewis ने खेली तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने 4-1 से जीती सीरीज

एविन लुइस की शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 16 रनों से मात दी.

Published date india.com Updated: July 17, 2021 1:23 PM IST
Rajasthan Royals, Evin Lewis, Oshane Thomas, Jos Buttler, Ben Stokes, Indian Premier League 2021, IPL 2021, IPL UAE season
West Indies batsman Evin Lewis and pace bowler Oshane Thomas have joined Indian Premier League (IPL) franchise Rajasthan Royals (RR) (Twitter)

West Indies vs Australia, 5th T20I: वेस्टइंडीज ने सेंट लूसिया (Daren Sammy National Cricket Stadium, Gros Islet, St Lucia) में 16 जुलाई को खेले गए पांचवें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 16 रन से मात दी. इसी के साथ मेजबान वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 4-1 से अपने नाम कर लिया है. शृंखला के शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चौथे मैच में जीत दर्ज की थी. अब दोनों टीमों के बीच 20-24 जुलाई के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है.

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एविन लुइस के 34 गेंदों पर चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 79 रन के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 199 रन बनाए. लुइस के अलावा निकोलस पूरन ने 31, क्रिस गेल ने 21, लेंडल सिमंस ने 21 और आंद्रे फ्लेचर ने 12 रनों का योगदान दिया.

विपक्षी टीम की तरफ से टाई ने तीन विकेट लिए, जबकि एडम जम्पा और मार्श को दो-दो विकेट तथा स्वीपसन को एक सफलता हाथ लगी.

टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान आरोन फिंच ने 34, मिशेल मार्श ने 30, मैथ्यू वेड ने 26, मोएसिस हेनरिक्स ने 21और एंड्रयू टाई ने 15 रन बनाए, जबकि मिशेल स्वीपसन 14 और जोश हेजलवुड 13 रन बनाकर नाबाद रहे. मेजबान टीम की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हेडन वाल्श को एक विकेट मिला.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.