By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News West Indies Vs Australia Andre Russell Fail To Score 11 Off 6 Ball Against Mitchell Starc Fan Trolled Him Watch Video
WI vs AUS: रसेल इतने लाचार कभी ना थे जितना स्टार्क ने बना दिया, नहीं बन पाए ओवर मे 11 रन, Watch Video
आंद्रे रसेल ने मिशेल स्टार्क के आखिरी ओवर में चार डॉट बॉल खेली. मिली चार रन से हार.
Andre Russell fail to score 11 off 6 ball against Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज आंद्रे रसेल फैन्स के निशाने पर आ गए. दरअसल, वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज माने जाने वाले मिशेल स्टार्क की गेंदों पर रन बनाने में लाचार नजर आए.
विंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी. मैदान पर जब आंद्रे रसेल (Andre Russell) जैसा बल्लेबाज हो तो ये लक्ष्य बेहद आसान नजर आता है. ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि रसेल खड़े-खड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं.
आंद्रे रसेल को फैन्स ने कभी इतना लाचार पहले कभी नहीं देखा होगा जितना वो गुरुवार सुबह मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) की गेंदों को छू पाने के लिए नजर आ रहे थे. रसेल ना तो शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए और ना ही वो धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला पाए.
वो महज आखिरी गेंद पर एक चौका लगाने में सफल रहे. पूरे ओवर में छह रन आए. ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच को चार रन से अपने नाम कर ने में सफल रही. इस तरह के प्रदर्शन के बाद रसेल फैन्स के निशाने पर आ गए.
Form is temporary, but class is permanent #WIvAUS pic.twitter.com/tTMpN6Cpa7
— cricket.com.au (@cricketcomau) July 15, 2021
11 off 6 balls, only Starc can save against the dangerous Russell. pic.twitter.com/jatzMcLGoS
— Mohit Kumar (@MitchellStarc52) July 15, 2021
Russell with 4 dot balls after Allen hit 25 runs in the previous over.
Allen: pic.twitter.com/wFtOiU6SXu
— JC (@jc_writes_) July 15, 2021
I’ll give much credit to Mitchell Starc ….He bowled brilliantly at the death to Russell.. pic.twitter.com/AkiTdxwcJL
— (@SounakManna7) July 15, 2021
#WIvAUS
Russell and Starc ✍️ pic.twitter.com/o1wcBl0Pzu— Shivani (@meme_ki_diwani) July 15, 2021
हालांकि इस जीत के बावजूद भी वेस्टइंडीज की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज जीत चुकी है क्योंकि उसने पहले तीनों टी20 मुकाबले जीत लिए थे. आज के मैच में मिशेल मार्श की 44 गेंदों पर 75 रन और एरोन फिंच की 37 गेंदों पर 53 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान विंडीज की टीम छह विकेट के नुकसान पर 185 रन बना पाई. लेंडल सिमंस ने 48 गेंदों पर 72, इविन लुईस ने 14 गेंदों पर 31 और आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें