By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cricket News West Indies Vs Australia Kieron Pollard Pleads For Patience With Young Batsmen
West Indies vs Australia: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गंवाई सीरीज, कप्तान Kieron Pollard ने दी खास सलाह
दक्षिण अफ्रीका के बाद वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी. दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
Australia tour of West Indies 2021: वेस्टइंडीज को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप साबित हुआ था. इस सीरीज में एविन लुइस जिन्होंने पांच पारियों में 178 रन बनाए थे उनके अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका था. ऐसे में वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने युवा बल्लेबाजों, विशेषकर शिमरॉन हेत्मायेर और निकोलस पूरन से धैर्य रखने की अपील की है।
पोलार्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले कहा, “जब हेत्मायेर नहीं खेलते हैं तो लोग उन्हें शामिल करने के लिए कहते हैं. अब वह खेल रहे हैं और अपनी भूमिका भरने की कोशिश कर रहे हैं. वह काफी प्रतिभाशाली हैं.”
उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि पूरन भी काफी प्रतिभाशाली हैं और किसी भी खिलाड़ी को अपने करियर में ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है. यह हमारे लिए अच्छा अवसर है, जहां हम इन युवा खिलाड़ियों का समर्थन कर इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.”
पोलार्ड ने कहा, “टीम के रूप में हम इन दोनों युवा खिलाड़ियों के साथ काम करना चाहते हैं क्योंकि हमें पता है कि भविष्य में ये क्या कर सकते हैं।” विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा.
दक्षिण अफ्रीका के बाद वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी. दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज नौ से 16 जुलाई तक और वनडे सीरीज 20 से 24 जुलाई तक खेली जाएगी.
West Indies vs Australia (5 T20I, 3 ODI):
9 जुलाई पहला T20I
10 जुलाई दूसरा T20I
12 जुलाई तीसरा T20I
14 जुलाई चौथा T20I
16 जुलाई पांचवां T20I
20 जुलाई पहला वनडे
22 जुलाई दूसरा वनडे
24 जुलाई तीसरा वनडे
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें