क्रुणाल पांड्या बने पिता, पत्‍नी पंखुड़ी ने दिया बेटे को जन्‍म, जानें क्‍या रखा है नाम?

क्रुणाल पांड्या की शादी साल 2017 में पंखुड़ी शर्मा से हुई थी। पंखुड़ी सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती हैं।

Published date india.com Updated: July 25, 2022 2:46 AM IST
Krunal Pandya father Instagram
Krunal Pandya father @ Instagram

भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) पिता बन गए हैं. उनकी वाइफ पंखुड़ी शर्मा (Pankhuri Sharma) ने बेटे को जन्‍म दिया है. क्रुणाल ने स्‍वयं यह जानकारी सोशल मीडिया पर फैन्‍स को दी. इतना ही नहीं कपल ने अपने बेटे का नाम भी सोच लिया है. क्रुणाल ने बताया कि उनके बेटे का नाम कविर क्रुणाल पांड्या (Kavir Krunal Pandya) होगा. क्रुणाल और पंखुड़ी की शादी साल 2017 में हुई थी. पंखुड़ी अक्‍सर क्रुणाल के साथ टीम इंडिया की बस में नजर आती हैं. हालांकि लंबे समय से क्रुणाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.

भारतीय टीम में क्रुणाल के साथ खेल चुके कुलदीप यादव और इशान किशन ने घर में आए नन्‍हें मेहमान के लिए कपल को बधाई दी. आईपीएल में क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. बीते सीजन तक वो मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा थे. भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच क्रुणाल ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इसी सीरीज के दौरान उन्‍हें आखिरी बार टी20 अंतरराष्‍ट्रीय खेलने का भी मौका मिला.

क्रुणाल भले ही अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से दूर हों लेकिन उनके छोटे भाई हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में जबर्दस्‍त वापसी हुई है. हार्दिक को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में मौका दिया गया. उन्‍होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ और इंग्‍लैंड में बल्‍ले और गेंद दोनों से अच्‍छा प्रदर्शन किया. आयरलैंड दौरे पर हार्दिक को टीम की कमान भी सौंपी गई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.