दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है. डिलीवरी के वक्त रोनाल्डो के जुड़वां बच्चों में से एक बेटे की मौत हो गई, जिसेस रोनाल्डो को गहरा धक्का लगा है. खुद स्टार फुटबॉलर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ट्विटर पर लिखा, “बड़े ही दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है. यह सबसे बड़ा दुख है जो कोई माता-पिता सह सकते हैं. हमारी बेटी का जन्म ही हमें ताकत देता है और इस दुख को झेलने की शक्ति देता है. हम सभी डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया.”
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) April 18, 2022
अब इस दिग्गज फुटबॉलर ने मैनचेस्टर यूनाईटेड (Manchester United) की तरफ से लिवरपूल (Liverpool) के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेले का फैसला किया है. यूनाइटेड ने बयान में कहा, ‘‘परिवार सर्वोपरि है और रोनाल्डो इस बेहद मुश्किल समय में अपने प्रियजनों के साथ रहना चाहते हैं.’’
बयान के अनुसार, ‘‘इसलिए हम पुष्टि कर सकते हैं कि वह मंगलवार शाम को एनफील्ड में लिवरपूल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे और हम परिवार के निजता बनाए रखने के अनुरोध का सम्मान करते हैं.’’
रोनाल्डो ने डॉक्टरों और नर्सों का उनकी अच्छी तरह से देखभाल करने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘हमारी बच्ची का जन्म हमें इस पल को कुछ उम्मीद और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है.’’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.