By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cristiano Ronaldo Wants To Do Acting After Retiring From Football This Is The Future Planning
फुटबाल से संन्यास लेने के बाद यह काम करना चाहते हैं क्रिस्टीयानो रोनाल्डो, ऐसी है फ्यूचर प्लानिंग
दुबई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंच रोनाल्डो ने कहा, "मैंने अपने लिए कुछ लक्ष्य तय किए हैं"
दुबई: फुटबॉल की दुनिया के बेताज बादशाह क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने हमेशा ही अपने खेल से लोगों को प्रभावित किया है. मगर उनके जहन में एक और चीज है जिसे वो लोगों के सामने दिखाना चाहते हैं. लंबे समय से मैदान पर पसीना बहाने वाले फुटबॉलर अब पर्दे पर खुद को देखना चाहते हैं. फुटबाल सुपरस्टार रोनाल्डो ने कहा है कि वह फुटबाल से संन्यास लेने के बाद एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं. दुबई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंच रोनाल्डो ने कहा, “मैंने अपने लिए कुछ लक्ष्य तय किए हैं और उनमें से एक है, फिल्मों में काम करना.”
VIRAL VIDEO : भारतीय सीरियल देख आरती कर रही थी बेटी, भड़के शाहिद अफरीदी ने तोड़ दी टीवी
Year-Ender 2019: ‘कोहली एंड कंपनी’ ने इस साल बनाए कई ‘विराट’ रिकॉर्ड, कोई भी टीम नहीं इसके आसपास
इटली के फुटबाल क्लब युवेंतस के लिए खेलने वाले दुनिया के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में से एक रोनाल्डो वह अभी कुछ समय तक खेलना चाहते हैं और फिर फुटबाल को अलविदा कहने के बाद वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं. रोनाल्डो ने 2018 में युवेंतस के साथ करार करने से पहले स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के साथ तीन बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता. वह पांच बार बालोन डी’ ओर पुरस्कार जीत चुके हैं.
Also Read:
-
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 15 गर्लफ्रेंड की तस्वीरें, 16वीं से रचाएंगे शादी, बॉलीवुड एक्ट्रेस संग भी रहा अफेयर!
-
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 15 गर्लफ्रेंड की तस्वीरें, 16वीं से रचाएंगे शादी, बॉलीवुड एक्ट्रेस संग भी रहा अफेयर!
-
Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले 7 एथलीट, Virat Kohli लिस्ट में इकलौते एशियाई खिलाड़ी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें