By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Cristiano Ronaldo Wants To Leave Juventus Club Can Be Part Of Manchester City
युवेंटस क्लब को छोड़ना चाहते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो; मैनचेस्टर सिटी का हिस्सा बन सकते हैं
मैनेचेस्टर सिटी ने स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एजेंट जॉर्ज मेंडेस से बातचीत भी शुरू कर दी है।
लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के बाद अब स्टार फुटबॉलर क्रिस्टयानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) भी अपना क्लब छोड़ने की इच्छा जता रहे हैं। पुर्तगाल के इस खिलाड़ी का कहना है कि वो इटली के शीर्ष क्लब युवेंटस को छोड़ना चाहते हैं।
युवेंटस के कोच मासिमिलियानो अलेग्री ने शुक्रवार को कहा, ‘‘क्रिस्टियानो ने कल मुझसे कहा कि उनकी आगे युवेंटस की तरफ से खेलने की योजना नहीं है। ’’
अलेग्री ने कहा कि इसी कारण रोनाल्डो एम्पोली के खिलाफ सेरी ए (इटालियन फुटबॉल लीग) मैच में नहीं खेलेंगे। मैनचेस्टर सिटी पुर्तगाल के इस स्टार फारवर्ड को खरीदने पर विचार कर रहा है। मैनेचेस्टर सिटी ने रोनाल्डो के एजेंट जॉर्ज मेंडेस से बातचीत भी शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा, “चीजें बदलती हैं, ये तो जीवन का नियम है। युवेंतस रहेगा, जो कि सबसे अहम बात है। क्रिस्टियानो ने अपना योगदान दिया, उन्होंने खुद को उपलब्ध कराया है, अब वो जा रहे हैं और जिंदगी आगे बढ़ती रहती है। क्रिस्टियानो ने जो किया है उसके लिए उनका शुक्रिया करना चाहिए, वो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं लेकिन जैसा कि मैंने कहा हमें आगे बढ़ना होगा।”
Also Read:
-
वैभव सूर्यवंशी कौन से स्कूल में पढ़ते हैं, कितनी फीस, कैसे मिलता है एडमिशन, IPL के लिए छोड़े Board Exams
-
IPL के 18 सीजन का हिसाब, दो ने जीते सबसे ज्यादा कुल 10 खिताब, दिल्ली, पंजाब और लखनऊ का नहीं खुला खाता
-
IPL में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम तो शेन वॉर्न का परिवार कैसे हुआ मालामाल? होगी इतनी कमाई जानकर चौंक जाएंगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें