साल 2022 के कॉमनवेल्थ खेलों के आठवें दिन भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा (Manika Batra) ने ऑस्ट्रेलिया की मिन्ह्युंग जी (Minhyung Jee) को 4-0 से हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वीमेन सिंगल्स के अलावा मनिका और साथियान ज्ञानशेखरन (Sathiyan Gnanasekaran) ने मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि उनके हमवतन अचंता शरथ कमल (Achanta Sharath Kamal) और अकुजा श्रीजा (Akuja Shreeja) भी राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम आठ स्टेड में पहुंच गए.
बत्रा और साथियान की जोड़ी ने नाइजीरियाई ओलाजाइड ओमोटायो और अजोक ओजोमु को 11-7, 11-6, 11-7 से हराया. पहले क्वार्टर फाइनल में दोनों का सामना मलेशिया के जावेन चोंग और करेन लिन से होगा.
वहीं शरत और अकुला की जोड़ी ने पीछे से आकर मलेशिया के लियोन ची फेंग और हो यिंग को 5-11 11-2 11-6 11-5 से हराया. शरथ और अकुला दूसरे क्वार्टर फाइनल में घरेलू पसंदीदा लियाम पिचफोर्ड और टिन-टिन हो के खिलाफ भिड़ेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.