By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- David Hussey Impressed With Umesh Yadav Shivam Mavi And Mohammad Siraj In Ipl 2018
आईपीएल में इन भारतीय तेज गेंदबाजों से प्रभावित है ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व ऑलराउंडर
भारतीय गेंदबाजों की तेजी और स्विंग कराने की क्षमता की हो रही है चर्चा
मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी डेविड हसी भारतीय तेज गेंदबाजों से काफी प्रभावित हैं. आईपीएल के ग्यारहवें सीजन में भारतीय फास्ट बॉलर्स के परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें लगता है कि टीम इंडिया को आने वाले समय में तेज गेंदबाजी आक्रमण केे लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है. हसी का मानना है कि उमेश यादव, शिवम मावी और मोहम्मद सिराज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में सबसे प्रभावशाली तेज भारतीय गेंदबाज हैं. आईपीएल में 64 मैच खेलने वाले हसी ‘स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट डगआउट’ में विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए.
हसी ने कहा, “उमेश एक शानदार खिलाड़ी हैं. वह शुरुआती समय में ही विकेट लेते हैं. उनकी गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि उनकी स्विंग भी काफी तेज है. उनके पास काफी अच्छी बाउंस है, जिससे प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाज की रणनीति विफल हो जाती है. उमेश इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल रहे हैं.
हसी को लगता है कि उमेश के अलावा कई युवा खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रभाव डाला है. उन्होंने कहा, “कोलकाता नाइट राइडर्स के शिवम 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गेंद डालते हैं. वह जैक कालिस और सिमोन काटिच के मार्गदर्शन में बेहतर और मजबूत खिलाड़ी बनेंगे.”
हसी ने कहा, “आईपीएल के इस सीजन में जिस गेंदबाज ने मुझे इन दो के अलावा प्रभावित किया है, वह हैं मोहम्मद सिराज. उन्होंने पिछले साल भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इस साल वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में शामिल हैं. वह अति प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं, जिनकी गेंद काफी तेज स्विंग होती है. उनकी बाउंस भी तेज है. भारत की तेज गेंदबाजी अच्छे हाथों में है.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें