By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- David Warner Comeback Half Century Australia World Cup 2019
विश्वकप 2019: वॉर्नर की धमाकेदार वापसी, 'मैन ऑफ द मैच' बनकर हुए खुश
डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी पर प्रतिक्रिया दी.
नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद पहली पारी में ही नाबाद 89 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी विश्व कप में शानदार जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का कहना है कि शीर्ष स्तर पर वापस आकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है. वॉर्नर ने 131 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर आठ चौके लगाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर खिताब बचाने के अपने अभियान का जोरदार आगाज किया.
मैच के बाद वॉर्नर ने कहा, “वापस आकर अच्छा लगा. मैं इस वापसी के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार था. मैंने वापसी के लिए काफी मेहनत की थी.”
वॉर्नर को गेंद के साथ छेड़खानी के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था. उस मामले में पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ भी दोषी करार दिए गए थे. अब दोनों ने एक साल के बाद वापसी की है. वानर्र ने वापसी से पहले आईपीएल में ढेरों रन बनाए. दूसरी ओर, स्मिथ ने भी काफी रन बनाए थे. वह राजस्थान रायल्स टीम के कप्तान भी रहे थे.
विश्वकप 2019: रबाडा ने कोहली पर दिया विवादित बयान, कहा- अपरिपक्व कप्तान हैं विराट
यह पूछे जाने पर कि क्या शीर्ष स्तर पर वापसी को लेकर दबाव भी था, वॉर्नर ने कहा, “नहीं, मैं तो काफी रिलैक्स्ड था क्योंकि मेरे साथ कप्तान एरान फिंच बैटिंग के लिए आए थे और वह काफी अच्छा खेल रहे थे. इस कारण मैं दबाव में नहीं था. हां, टीम को जीत दिलाने का दबाव ओपनरों पर हमेशा रहता है.”
वॉर्नर ने यह भी कहा कि इस साल की टीम 2015 की टीम से काफी अलग है. बकौल वार्नर, “यह टीम 2015 की टीम से काफी अलग है लेकिन इसमें कुछ अलग बात है. इसमें काफी ऊर्जा है और सभी खिलाड़ियों के बीच अच्छे सम्बंध हैं और सब एक इकाई के तौर पर खेलना चाहते हैं.” आस्ट्रेलियाई टीम इस साल खिताब बचाने का प्रयास कर रही है. उसने 2015 में न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था.
Also Read:
-
David Warner Ka Viral Video: 6 गेंद पर 13 रन भी ना बना सके डेविड वॉर्नर, हर बॉल पर हुई फजीहत
-
इंग्लैंड के कप्तान होकर भी छपरी वाला काम कर गए हैरी ब्रूक, ECB ने ठोका ₹36 लाख का जुर्माना
-
T20 World Cup 2026 Squads: भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड,पाकिस्तान समेत इन देशों ने किया टीम का ऐलान... देखें- पूरी जानकारी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें