वर्ल्‍ड कप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्‍वस्‍त कर सकता है ये ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर

डेविड वार्नर विश्व कप के किसी एक संस्करण में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बन सकते हैं

Published date india.com Updated: June 25, 2019 8:01 PM IST
वर्ल्‍ड कप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्‍वस्‍त कर सकता है ये ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर

लंदन: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आईसीसी विश्व कप-2019 में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वह इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं और वह विश्व कप के किसी एक संस्करण में भारत के सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए 673 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं. सचिन ने 2003 विश्व कप में यह कीर्तिमान बनाया था.

वार्नर ने मंगलवार को इंग्लैंड के साथ लाडर्स स्टेडियम में जारी मुकाबले में 53 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया. वार्नर ने इस विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं.

वार्नर ने सात मैचों की सात पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 500 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च योग 166 रन रहा है और उनका औसत 83.33 का है. वार्नर ने अब तक कुल 46 चौके और छह छक्के लगाए हैं.

इस विश्व कप वार्नर के अलावा उनकी ही टीम के एरॉन फिंच, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, भारत के रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड के जोए रूट ने दो-दो शतक लगाए हैं.

सचिन ने 2003 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाते हुए गोल्डन बैट अवार्ड जीता था. उस साल भारत सौरव गांगुली की कप्तानी में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान रिकी पोंटिंग ने 140 रनों की पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में दो विकेट पर 359 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम 234 रनों पर आउट हो गई थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.