By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- David Warner Hit Ball Indian Bowler Jai Kisan In Nets World Cup 2019
प्रैक्टिस के दौरान वॉर्नर के शॉट से गेंदबाज घायल, सिर में चोट लगने से पहुंचा हॉस्पिटल
डेविड वॉर्नर ने प्रैक्टिस के दौरान एक गेंदबाज को घायल कर दिया.
नई दिल्ली : भारत के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रैक्टिस सेशन को उस समय रोकना पड़ा जब डेविड वॉर्नर के शॉट पर भारतीय मूल के नेट बॉलर के सिर में चोट लग गयी.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रैक्टिस सेशन के दूसरे घंटे में वॉर्नर के शॉट को रोकने की कोशिश में गेंद भारतीय मूल के ब्रिटिश तेज गेंदबाज जय किशन के सिर पर लग गयी. जय किशन इसके बाद दर्द से कराहने लगे और मैदान पर गिर गये. टीम के सहयोगी स्टाफ ने स्थानीय स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें अस्पताल ले गये.
एंबुलेंस से अस्पताल जाते समय उसने कहा, ‘‘मुझे सिर में चोट लगी है. अब मैं ठीक हूं. मेरा नाम जय किशन है और मैं तेज गेंदबाज हूं.’’ आईसीसी के स्थल प्रबंधक माइकल गिब्सन ने बताया कि उसे 24 घंटे तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा.
INDvsAUS: भारत पर भारी रहा है ऑस्ट्रेलिया, लेकिन इस बार रोमांच होगा दोगुना
गौरतलब है कि यह घटना भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच से ठीक एक दिन पहले हुई है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अच्छी बात यह रही कि उनका कोई नियमित गेंदबाज चोटिल नहीं हुआ. अगर ऐसा होता तो टीम को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आईसीसी के प्रबंधक गिब्सन के मुताबिक चोटिल गेंदबाज जय किशन पर निगरानी रखी जायेगी. उन्हें अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम के साथ रखा जायेगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें