DDCA के सदस्यों ने सीओए के चुनाव को ठहराया गलत, कहा दोबारा हो ये प्रक्रिया 

कार्यकारी निदेशक का गठन नौ निदेशकों के बजाय 16 निदेशकों के साथ किया गया था जिसका कि बीसीसीआई के नए संविधान में उल्लेख किया गया है.

Published date india.com Published: October 6, 2019 2:34 PM IST
BCCI Begin Investigation Into Spot Fixing Allegations in Women's Cricket, Tamil Nadu Premier League, Spot-fixing in Indian women cricket, Spot-fixing in Tamil Nadu Premier League, Tamil Nadu Premier League match-fixing, TNPL players inform about math-fixing, BCCI start investigation about match-fixing, IPL match-fixing, IPL spot-fixing,
बीसीसीआई

नई दिल्ली: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सदस्यों ने प्रशासकों की समिति (सीओए) से फिर से चुनाव कराने का अनुरोध किया है. रिपोर्ट के अनुसार, सदस्यों ने कहा है कि पिछला चुनाव सीओए द्वारा किया गया था जो कि बीसीसीआई के नए पंजीकृत संविधान के तहत नहीं था. एक सदस्य ने कहा, “डीडीसीए का पिछला चुनाव नौ अगस्त 2018 और बीसीसीआई के नए संविधान के पंजीकृत होने से पहले हुआ था. डीडीसीए का चुनाव प्रक्रिया बीसीसीआई के नए संविधान के तहत नहीं था. यह डीडीसीए के पुराना संविधान के तहत किया गया था.”

डीडीसीए ने बीसीसीआई एजीएम में अध्यक्ष रजत शर्मा को बनाया अपना प्रतिनिधि

एक अन्य सदस्य ने कहा कि पुराने संविधान के नियमों के अनुसार चुनाव कैसे हुए? उन्होंने कहा कि पुराने संविधान के अनुसार कराए गए चुनाव में कुछ प्रमुख क्षेत्रों में चूक हुई है. उन्होंने कहा, “डीडीसीए में शीर्ष परिषद का कोई प्रावधान नहीं था. यहां पुरुष और महिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों के लिए भी कोई प्रावधान नहीं था. शीर्ष परिषद के लिए एक भी निदेशक नहीं था. कार्यकारी निदेशक का गठन नौ निदेशकों के बजाय 16 निदेशकों के साथ किया गया था जिसका कि बीसीसीआई के नए संविधान में उल्लेख किया गया है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक सदस्य ने सीओए से फिर से चुनाव से कराने का अनुरोध करते हुए कहा, “आप डीडीसीए को एक चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दें और सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नए संविधान के तहत नए चुनाव कराने को भी कहें.”

डीडीसीए के निदेशकों ने की थी संघ की शिकायत, अब अध्यक्ष रजत शर्मा से मांग रहे हैं जवाब

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.