By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ddca Nominates Chairman Rajat Sharma At Bcci Agm
डीडीसीए ने बीसीसीआई एजीएम में अध्यक्ष रजत शर्मा को बनाया अपना प्रतिनिधि
डीडीसीए की शीर्ष परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव में 15 में से 11 सदस्यों ने एजीएम सहित बीसीसीआई की बैठकों में वरिष्ठ पत्रकार रजत के नाम का एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में समर्थन किया.
नई दिल्ली: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (Delhi and District Cricket Association) ने 23 अक्टूबर को होने वाली बीसीसीआई (BCCI) की आम सभा की वार्षिक बैठक के लिए गुरुवार को अध्यक्ष रजत शर्मा (Rajat Sharma) को अपना एकमात्र प्रतिनिधि नामित किया. डीडीसीए की शीर्ष परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव में 15 में से 11 सदस्यों ने एजीएम सहित बीसीसीआई की बैठकों में वरिष्ठ पत्रकार रजत के नाम का एकमात्र प्रतिनिधि और बोर्ड में जब भी चुनाव हों उसमें मतदान करने वाले सदस्य के रूप में समर्थन किया.
बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी और सीओए को भी भेजे गए इस प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘हम, डीडीसीए की शीर्ष परिषद के सदस्य, डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताते हैं. हम बीसीसीआई प्रतिनिधि के रूप में उनके नामांकन की घोषणा और पुष्टि करते हैं जिसमें बीसीसीआई के आगामी चुनावों में मतदाता सूची में उनका नाम शामिल करना भी शामिल है.’’
डीडीसीए के निदेशकों ने की थी संघ की शिकायत, अब अध्यक्ष रजत शर्मा से मांग रहे हैं जवाब
इसी बीच कुछ दिन पहले प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रजत शर्मा से डीडीसीए के निदेशकों द्वारा की गई शिकायतों का जवाब मांगा था. डीडीसीए के निदेशकों ने समिति से संघ के कामकाज को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि सीओए ने डीडीसीए के निदेशकों और सदस्यों से मिली शिकायतों के बाद शर्मा को पत्र लिखा था लेकिन उसका जवाब अभी तक नहीं आया है.
अधिकारी ने कहा, “सीओए ने शर्मा को एक पत्र लिखा है जिसमें डीडीसीए के निदेशकों और सदस्यों द्वारा दाखिल की गई शिकायतों को लेकर पूछा गया है. उनसे कामकाज को लेकर चल रही स्थिति के बारे में पूछा गया है. किसी भी राज्य संघ में अगर कोई समस्या होती है तो सीओए उस संबंध में पत्र लिखती है तो संघ उसका जवाब देती है, लेकिन डीडीसीए ने इसका जवाब नहीं दिया है जबकि उनको मेल 20 सिंतबर को भेजा गया था.”
डीडीसीए के निदेशक संजय भारद्वाज ने सीओए को नौ सिंतबर को पत्र लिखा था और कहा था कि समिति डीडीसीए को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज कर सविंधान बनाने देने की इजाजत दे आदेश का कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी खामी बीसीसीआई में डीडीसीए का प्रतिनिधि नियुक्त करने को लेकर है.
कोहली, बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, रोहित हैं इस पायदान पर
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें