अब रहाणे 2015 वाले बल्‍लेबाज नहीं रहे, दीप दासगुप्‍ता ने इन्‍हें बताया पुजारा का सही विकल्‍प

धीमी बल्‍लेबाजी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि चेतेश्‍वर पुजारा को भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है.

Published date india.com Published: July 4, 2021 4:06 PM IST
Ajinkya Rahane Cheteshwar Pujara Twitter BCCI
Ajinkya Rahane with Cheteshwar Pujara @ Twitter/ BCCI

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज दीपदास गुप्‍ता (Deep Dasgupta) का मानना है कि अजिंक्‍य रहाणे (Ajinkya Rahane) अब उस तरह के खिलाड़ी नहीं रहे जैसे वो आज से छह-सात साल पहले हुआ करते थे. उन्‍होंने नंबर-3 पर चेतेश्‍वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की जगह हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को खिलाने की वकालत भी की.

अपने यू-ट्यूब चैनल पर दीपदास गुप्‍ता (Deep Dasgupta) ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अजिंक्‍य रहाणे (Ajinkya Rahane) वही खिलाड़ी है जो पहले थे. साल 2015-16 में रहाणे अविश्‍वसनीय थे. मैंने उन्‍हें मुंबई के लिए खेलते हुए देखा. वानखेड़े की पिच पर नमी और घास थी. वो बल्‍लेबाजी के लिए बुरे सपने की तरह थी.”

उन्‍होंने कहा, “वो पहली 20 गेंदों के थोड़े प्रयोगात्‍मक. जब वो बड़ी पारी खेलते तो काफी आत्‍मविश्‍वास से भरे नजर आते.” धीमी बल्‍लेबाजी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि चेतेश्‍वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को आगामी टेस्‍ट सीरीज के दौरान ड्रॉप किया जा सकता है.

दीपदास गुप्‍ता (Deep Dasgupta) ने कहा, “भारतीय टीम नंबर-3 पर हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को ट्राय कर सकती है. आप शुबमन गिल को भी ट्राय कर सकते हैं. आप केएल राहुल को भी देख सकते हैं, लेकिन मैं उन्‍हें नंबर-5 पर देखना चाहूंगा. कई विकल्‍प हैं जिन्‍हें नंबर-3 पर एडजस्‍ट किया जा सकता है.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.