चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका, टीम का दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर

चेन्नई का दिग्गज गेंदबाज चोटिल होकर टीम से बाहर हुआ.

Published date india.com Updated: April 29, 2018 12:09 PM IST
चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका, टीम का दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर
File image of Deepak Chahar celebrating a wicket_IPL

नई दिल्ली: पुणे में शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा. इस हार के अलावा चेन्नई को एक और बड़ा नुकसान हुआ है. टीम के तेज बेहतरीन गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. चाहर को ठीक होने में कम से दो हफ्ते लगेंगे. चेन्नई और मुंबई के बीच खेले गए इस के में चाहर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसकी वजह से वो पूरा मैच भी नहीं खेल पाए.

दरअसल इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में मुंबई ने 19.4 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस पारी के दौरान दीपक चाहर अपना तीसरा ओवर फेंकने के लिए आए. यह इस पारी का पांचवां ओवर था. इस ओवर की पहली गेंद के बाद दीपक को कुछ दिक्कत महसूस हुई. असल में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके बाद वो अपना ओवर पूरा किए बिना ही मैदान से बाहर चले गए. चाहर के जाने के बाद हरभजन सिंह ने उनका ओवर पूरा किया.

VIDEO: रविन्द्र जडेजा का वो कैच जिसने मुंबई के फैन्स की रोक दी धड़कनें

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मैच के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ”उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है, जिसकी वजह से अब उन्हें करीब दो हफ्तों तक आराम करना होगा.” चाहर के टीम के अच्छे गेंदबाज हैं और फ्लेमिंग से वो अक्सर क्रिकेट के टिप्स लेते रहते हैं. हालांकि अब यह देखना होगा कि उनकी गैर मौजूदगी में चेन्नई किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेनव में शामिल करती है.

मुंबई से मिली हार के बाद जो धोनी ने कहा, वो हर क्रिकेट फैन को पढ़ना चाहिए

गौरतलब है कि चाहर ने इस मुकाबले में 2.1 ओवर में 19 रन दिए. इस मुकाबले से पहले कई बार शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. चाहर ने आईपीएल 2018 में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें 6 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेना रहा. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी. चाहर ने उस मैच में 4 ओवर फेंकते हुए 15 रन देकर 3 विकेट लिए और 1 मेडन ओवर भी निकाला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.