By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Deepak Chahar Save Head Manish Pandey Shot Chennai Vs Hyderabad Ipl 2019
VIDEO : गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बचे दीपक चाहर, देखें कैसे गेंद बन सकती थी दुश्मन
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दीपक चाहर गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बच गए.
नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का 41वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दीपक चाहर गंभीर रूप से घायल होने से बच गए. चाहर एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते थे, लेकिन उन्होंने खुद का बचाव कर लिया. मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया. इस दौरान हैदराबाद के खिलाड़ी पहले बैटिंग करने उतरी. टीम के लिए मनीष पांडे नंबर तीन पर बैटिंग करने आए. मनीष ने एक जबर्दस्त शॉट मारा, गेंद चाहर के ऊपर से गुजर गई.
दरअसल हैदराबाद की ओर से डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग करने आए. इस दौरान बेयरस्टो आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद नंबर तीन पर बैटिंग करने के लिए मनीष क्रीज पर पहुंचे. दूसरी ओर चेन्नई के लिए 5वां ओवर दीपक चाहर करने आए. चाहर के इस ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष ने सीधे ही एक शॉट खेल दिया. इस दौरान गेंद बहुत ही तेजी से चाहर के ठीक ऊपर से गुजरी. अगर चाहर सिर नीचे नहीं करते तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकते थे. लेकिन वो बाल-बाल बच गए.
IPL 2019: दिनेश कार्तिक को कप्तानी से हाटाए जाने की बात पर कालिस ने दिया जवाब
देखें वीडियो :
WATCH: Save your head! Pandey on the prowl
Full video here 📽️📽️https://t.co/sw91XN1XP9 #CSKvSRH pic.twitter.com/OJs9LpGrBU
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2019
बता दें कि अपने पिछले मुकाबले में मात्र एक रन से हार का सामना करने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी. उसकी इस मैच में शुरुआत अच्छी रही. लेकिन इसके बाद डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे ने अच्छी बैटिंग करके टीम स्कोर को 13 ओवर में 100 रन के पार पहुंच दिया.
Also Read:
-
IPL Auction 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के नीलामी में खरीदे गए अब तक के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, धोनी से ज्यादा इन प्लेयर्स पर हुई पैसों की बारिश
-
IPL Auction 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के नीलामी में खरीदे गए अब तक के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, धोनी से ज्यादा इन प्लेयर्स पर हुई पैसों की बारिश
-
क्रिकेटर की बहन को Big Boss 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें- कौन हैं मालती चाहर और क्या है उनका प्रोफेशन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें