मुंबई के खिलाफ दिल्ली को मिलेगी कड़ी चुनौती, पढ़ें किस तरह 'प्लेऑफ' में पहुंच सकती है टीम

मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को हराना जरूरी होगा.

Published date india.com Published: May 20, 2018 9:06 AM IST
मुंबई के खिलाफ दिल्ली को मिलेगी कड़ी चुनौती, पढ़ें किस तरह 'प्लेऑफ' में पहुंच सकती है टीम

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में मैच खेला जायेगा. यह मैच जीतते ही मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं प्रबल हो जायेंगी. अगर यह मैच दिल्ली जीत जाती है तो मुंबई को आईपीएल 2018 से बाहर होना पड़ेगा. अपने पिछले मैच में मुंबई ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से मात दी थी. इस मैच में केरन पोलार्ड ने अर्धशतक जमाया था जिससे मुंबई को राहत मिली थी.

मुंबई की बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और उनके जोड़ीदार इविन लुईस के जिम्मे हैं. दोनों ने टीम को हमेशा ही मजबूत शुरुआत दी है. टीम का मध्यक्रम निरंतरता रखने में विफल रहा है. यहां रोहित ने मोर्चा संभाले रखा है लेकिन हार्दिक पांड्या, उनके भाई क्रुणाल और पोलार्ड ने शुरू में निराश किया था. अब रोहित को उम्मीद होगी की यह तीनों अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे.

शिखर धवन ने KKR के खिलाफ किया कारनाम, ‘स्पेशल 5’ में हुए शामिल

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मिशेल मैक्लेंघन को इस मैच में आगे आना होगा. वहीं हार्दिक और पोलार्ड की भी कोशिश इस अहम मैच में अपनी टीम के लिए बड़ा योगदान देने की होगी. स्पिन विभाग का जिम्मा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे पर होगा.

दिल्ली की बात की जाए तो उसके लिए यह मैच सम्मान की लड़ाई के सिवाए कुछ नहीं है. अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रहने वाली इस टीम की बल्लेबाजी युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत के जिम्मे है. जिन्होंने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. पंत के अलावा दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और कप्तान अय्यर का ही बल्ला चला बाकी सब खामोश रहे हैं.

प्लेऑफ से बाहर होने के बाद फूटा विराट कोहली का गुस्सा, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

गेंदबाजी में टीम ट्रैंट बोल्ट के कंधों पर निर्भर है. पिछले मैच में लेग स्पिनर अमित मिश्रा और नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने ने अच्छी गेंदबाजी की थी. पूरी उम्मीद है कि अय्यर आखिरी मैच में एक बार फिर दोनों को अंतिम एकादश में शमिल करेंगे.

संभावित प्लेइंग इलेवन :

दिल्ली डेयरडेविल्स : पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, ग्लैन मैक्सवेल, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट आवेश खान.

मुंबई इंडियन्स : इविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेंघन, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.