कोलकाता: करीब एक साल पहले तक जिसे केवल अनोखे बॉलिंग एक्शन वाला और छोटे फॉर्मेट के लिए उपयुक्त तेज गेंदबाज माना जाता हो, उसकी तारीफ यदि महानतम तेज गेंदबाजों में शामिल डेनिस लिली करें तो कैसा लगेगा. लिली यदि उसकी तुलना जैफ थॉमसन से करें तो क्रिकेट फैन्स को कैसा लगेगा. लेकिन यह बिलकुल सच है क्योंकि लिली को भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भा गए हैं. औस्ट्रेलिया दौर पर अब तक दो टेस्ट मैचों में बुमराह की गेंदबाजी से वे इतने प्रभावित हैं कि उन्हें अपने दोस्त जेफ थॉमसन याद आने लगे हैं जो अपने दौर में तूफानी गेंदबाजी के लिए मशहूर थे. उन्हें अब तक के सबसे तेज गेंदबाजों में अक्सर शीर्ष पर रखा जाता है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने भारतीय टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है. लिली ने कहा है कि भारत का यह गेंदबाज आम तेज गेंदबाजों से कई मायनों से ‘हट कर’ है.
बुमराह इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा हैं. अब तक इस दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. लिली ने कहा, “मुझे लगता है कि बुमराह रोचक गेंदबाज हैं. वह काफी शॉर्ट रन अप के साथ आते हैं. वह पहले चलते हैं और फिर शॉर्ट रन अप से गेंद फेंकते हैं. उनके हाथ सीधे रहते हैं. उनकी गेंदबाजी किसी भी किताब में नहीं सिखाई जा सकती. इसलिए वह मुझे अपने समय के एक और गेंदबाज की याद दिलाते हैं, जो हम सभी से अलग था, वो हैं जैफ थॉमसन.”
11 देश, 11 खिलाड़ी… टेस्ट क्रिकेट में साल 2018 की बेस्ट ‘प्लेइंग XI’
लिली ने एक इंटरव्यू में कहा, “बुमराह हालांकि थॉमसन की तरह तेज नहीं हैं, लेकिन उनसे इस तरह से मिलते जुलते हैं कि यह दोनों तेज गेंदबाजी की आम परिभाषा से हटकर गेंद फेंकते हैं.” बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अब तक दो टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए हैं.
आईसीसी रैंकिंग: बल्लेबाजों में कोहली की बादशाहत बरकरार, बुमराह और पंत भी चमके
बुमराह के लिए यह तारीफ इसलिए खास है क्योंकि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद जब उन्हें जनवरी, 2016 में पहले टी20 और फिर वनडे टीम के लिए चुना गया था तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि वे कभी टेस्ट क्रिकेट खेल पाएंगे. दो साल तक उन्हें केवल छोटे फॉर्मेट का विशेषज्ञ माना गया, लेकिन जनवरी, 2018 में उन्हें जैसे ही पहली बार भारत की टेस्ट टीम में जगह मिली, उन्होंने किसी को शिकायत का मौका ही नहीं दिया. आज हालत यह है कि 8 टेस्ट मैच पुराने बुमराह कप्तान विराट कोहली के तरकश का सबसे मारक हथियार हैं. अब तक उन्होंने 39 विकेट लिए हैं जो हर मैच में पांच विकेट से थोड़ा ही कम है.
कर्स्टन के ‘आईपीएल प्रेम’ पर भारी पड़े डब्ल्यू वी रमन, भारतीय महिला टीम के कोच बने
दूसरे टेस्ट में भारत के चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने के फैसले पर लिली ने कहा कि भारत से इस समय अच्छे तेज गेंदबाज सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह देखना अच्छा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ तेज गेंदबाजों की बात नहीं है. भारत इस समय अच्छे तेज गेंदबाज पैदा कर रहा है.” लिली ने कहा, “भारतीय टीम तेज गेंदबाजी में शानदार हो गई है और अब उन्हें चार गेंदबाज चुनने हों तो वह चुन सकते हैं. मैंने जितना भी बुमराह को देखा है, उसमें पाया है कि वह काफी अच्छे टेस्ट गेंदबाज हैं. पहले दो मैचों में उन्होंने जो गेंदबाजी की वो शानदार थी.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.