Top Recommended Stories

'देश को आपकी जरूरत है' जब लता मंगेशकर ने एमएस धोनी को संन्यास लेने से रोका

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र निधन हुआ।

Updated: February 6, 2022 1:26 PM IST

By India.com Hindi Sports Desk | Edited by Gunjan Tripathi

lata mangeshkar, ms dhoni, ms dhoni emotional, lata mangeshkar death, lata mangeshkar dies, lata mangeshkar singer, Lata Mangeshkar news, Lata Mangeshkar passes away
लता मंगेशकर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसक थी (File photo)

भारत की सबसे चहेती गायिका और ‘India’s Nightingale’ कही जाने वाली लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रहीं। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र निधन हुआ।

Also Read:

लता मंगेशकर को व्यापक रूप से भारत में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली गायकों में से एक माना जाता था। सात दशकों के करियर में भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें नाइटिंगेल ऑफ़ इंडिया और क्वीन ऑफ़ मेलोडी जैसे सम्मानित खिताब मिले हैं।

संगीतकार होने के साथ साथ लता मंगेशकर को क्रिकेट से भी काफी लगाव था। वो ना केवल भारतीय टीम के मैच देखती थीं बल्कि अक्सर सोशल मीडिया के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम और खिलाड़ियों से जुड़ी बातों पर अपनी राय भी रखती थीं।

लता मंगेशकर ने साल 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद आलोचना झेल रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को संन्यास लेने से भी रोका था।

उन्होंने लिखा था, “नमस्कार धोनी जी। आज कल मैं सुन रह हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपकी जरूरत है और ये मेरा भी निवेदन है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाएं।”

मंगेशकर ने विश्व कप हार चुके निराश भारतीय खिलाड़ियों को भी हौसला दिया था। उन्होंने लिखा था, “कल भले ही हम जीत ना पाएं हो लेकिन हम हारे नहीं। गुलजार साब का क्रिकेट के लिए लिखा हुआ ये गीत हमारी टीम को समर्पित करती हूं।”

उन्होंने गुलजार का लिखा हुआ और अपना गाया हुआ गीत ‘आकाश के उस पार भी’ भारतीय क्रिकेट टीम को समर्पित किया था।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.