धीरज बोमादेवरा ने रजत जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया

बोमादेवरा हालांकि स्वर्ण पदक नहीं जीत सके और चीनी ताइपे के झिह सियांग लिन से शूटऑफ में 5-6 (29-28, 27-29, 28-28, 30-28, 25-26) (9-10) से हार गये.

Published date india.com Published: November 11, 2023 5:16 PM IST
Dhiraj Bommadevara
(Photo-Twitter)

बैंकॉक. धीरज बोमादेवरा ने शनिवार को एशियाई महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया है. अनुभवी तीरंदाज तरूणदीप राय अंतिम आठ में बाहर हो गये थे जिसके बाद दौड़ में बोमादेवरा ही एकमात्र भारतीय थे और 22 साल के इस तीरंदाज ने भी निराश नहीं किया, वह लगातार दो सेट में जीत से फाइनल में पहुंचे.

इस चैम्पियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले दो देशों को व्यक्तिगत कोटा मिलता है. बोमादेवरा हालांकि स्वर्ण पदक नहीं जीत सके और चीनी ताइपे के झिह सियांग लिन से शूटऑफ में 5-6 (29-28, 27-29, 28-28, 30-28, 25-26) (9-10) से हार गए. उन्होंने क्वार्टरफाइनल में ईरान के सादेघ अशरफी बाविली को 6-0 से पराजित किया और फिर सेमीफाइनल में ईरान के मोहम्मदहुसैन गोलशानी को भी समान अंतर से हराया।

महिला व्यक्तिगत वर्ग में हालांकि भारत कोटा नहीं हासिल कर सका जिसमें अंकिता भकत क्वार्टरफाइनल में 3-1 से बढ़त बनाने के बावजूद उज्बेकिस्तान की जियोदाखोन अब्दुसातोरोवा से 4-6 से हार गयीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.