England vs West Indies 2nd Test : जेसन होल्डर की कप्तानी के मुरीद सचिन तेंदुलकर ने तारीफ में लिखे ये शब्द

इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट पर 207 रन बनाए। डोमिनिक सिब्ले 86 रन जबकि बेन स्टोक्स 59 रन बनाकर नाबाद हैं

Published date india.com Published: July 17, 2020 9:24 AM IST
England vs West Indies 2nd Test : जेसन होल्डर की कप्तानी के मुरीद सचिन तेंदुलकर ने तारीफ में लिखे ये शब्द
Jason Holder @icctwitter

कोरोनाकाल में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा टेस्ट जारी है. मैनचेस्टर में खेले जा रहे 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मेहमान विंडीज ने टॉस जीतकर मेजबान इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. विंडीज ने अच्छी शुरुआत की और एक समय इंग्लैंड के 29 रन के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिर चुके थे.

शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नहीं मिली मदद 

शुरुआत में जब विंडीज तेज गेंदबाज विकेट के लिए जूझते नजर आए तो कप्तान जेसन होल्डर  ने स्पिन आक्रमण को लगाया. स्पिनरों ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और रोस्टन चेज ने ओपनर रोरी बर्न्स को 15 रन के निजी योग पर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. इसी स्कोर पर चेज ने जैक क्राउली का विकेट झटक इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया.

होल्डर के विश्ववास पर खरा उतरे चेज 

होल्डर के स्पिन आक्रमण को जल्दी लगाए जाने को लेकर दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी विंडीज के इस कप्तान के कप्तानी की जमकर प्रशंसा की है. सचिन ने होल्डर के उस फैसले की काफी तारीफ है जिसमें तेज गेंदबाजों को विकेट से मदद न मिलने पर उन्होंने स्पिनर रोस्टन चेज को गेंद सौंपी.

सचिन ने अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर लिखा, ‘मैंने पहले सेशन में यह नोटिस किया कि तेज गेंदबाज की गेंद विकेटकीपर के पास भी सही से नहीं जा रही है जिससे यह पता चलता है कि विकेट में बिल्कुल दम नहीं है. यहां होल्डर ने बेहतर मूव लेते हुए स्पिनर को गेंदबाजी करने के लिए लाए जहां पर गेंद अनिश्चित है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source


मास्टर ब्लास्टर ने पहले ट्वीट के लगभग एक घंटे बाद दूसरा ट्वीट किया और कहा,  ‘मैनचेस्टर मैदान के सरफेस की बात है. इंग्लैंड के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वेस्टइंडीज को इस समय विकेट की तलाश है. यहां काफी कुछ मैनचेस्टर के सरफेस पर निर्भर करता है कि दोनों टीमें इस सीरीज में नई बॉल से कैसे खेलती हैं.’


इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट पर 207 रन बनाए. डोमिनिक सिब्ले 86 रन जबकि बेन स्टोक्स 59 रन बनाकर नाबाद हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.