टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को आईपीएल खेलने का फायदा मिलेगा: टाइमल मिल्स

टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का सामना 23 अक्टूबर को गत चैंपियन वेस्टइंडीज के साथ होगा।

Published date india.com Published: October 5, 2021 4:03 PM IST
टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को आईपीएल खेलने का फायदा मिलेगा: टाइमल मिल्स
(IANS)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (Tymal Mills) ने कहा है कि उनकी टीम आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के लिए काफी मजबूत टीम है और खिलाड़ियों को यूएई में आईपीएल खेलने का फायदा मिलेगा। इंग्लैंड के टी20 विश्व के लिए टीम में शामिल 15 में से आठ खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं।

मिल्स ने कहा, “हमारे लिए सबसे फायदेमंद यह है कि हमारी आधी टीम फिलहाल आईपीएल में खेल रही है। मुझे यकीन है कि इससे खिलाड़ियों को काफी सूचना मिलेगी और हमारी तैयारी बेहतर होगी।”

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि हम पूरे आत्मविश्वास में रहेंगे और किसी भी टीम को हराने में सक्षम होंगे। हमारी टीम काफी मजबूत टीम है और टीम के कई खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेला है, वो चाहे आईपीएल में हो या पाकिस्तान सुपर लीग में।”

England’s T20 World Cup squad: इयोन मॉर्गन, मोइन अली, जोनाथन बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड; रिजर्व: टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, जेम्स विंस।

England’s complete schedule for the upcoming ICC T20 World Cup 2021:

23 अक्टूबर 2021: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई (07:30 PM IST)

27 अक्टूबर 2021: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर (B 2), अबू धाबी (03:30 अपराह्न IST)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

30 अक्टूबर 2021: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई (07:30 PM IST)

1 नवंबर, 2021: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर (A1), शारजाह (शाम 03:30 बजे IST)

6 नवंबर, 2021: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह (शाम 03:30 बजे IST)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.