
Gunjan Tripathi
पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव. करियर की शुरुआत हिंदी अखबार अमर उजाला के साथ. 2016 से अब तक India.com में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत. ... और पढ़ें
England Women vs India Women, 1st T20I : भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा आज, यानि कि शनिवार से रिवरसाइड ग्राउंड में होने वाले पहले T20I के साथ शुरू होगा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बाद, भारतीय महिला टीम यूनाइटेड किंगडम से कुछ और प्रशंसा हासिल करने और वापसी करने की कोशिश करेगी.
भारतीयों के खिलाफ इंग्लैंड के लिए ये मुकाबला मुश्किल होने जा रहा है क्योंकि मेजबान टीम को इस सीरीज में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी. हीथर नाइट, नेट साइवर और कैथरीन ब्रंट जैसे खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. दूसरी ओर, भारतीय टीम जेमिमा रॉड्रिग्स के बिना होगी जो चोट के कारण बाहर हैं. जेमिमा को छोड़कर भारत के पास सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं.
कब और किस समय पर शुरू होगा भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच ?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला T20I 10 सितंबर (शनिवार) को रात 11:30 बजे IST से शुरू होगा.
कहाँ आयोजित किया जाएगा भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला T20I मैच?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला T20I चेस्टर-ले-स्ट्रीट में आयोजित किया जाएगा.
कौन सा चैनल भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच टीवी पर प्रसारित करेगा?
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच प्रसारित किया जाएगा.
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.