
इंग्लिश प्रीमियर क्लब लीवरपूल ने अपने कोच ब्रेंडन रोजर्स को रविवार को बर्खास्त कर दिया। रोजर्स को रविवार को लीवरपूल और एवर्टन के मैच के बाद ही कोच पद से हटाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 42 वर्षीय रोजर्स जून 2012 में लीवरपूल के कोच बने थे और उन्हें रविवार को हुए मैच के कुछ घंटों बाद ही टीम से निकाल दिया गया।
रविवार को प्रीमियर लीग में लीवरपूल और एवर्टन के बीच का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
प्रीमियर लीग में लीवरपूल 10वें स्थान पर है। रपटों के मुताबिक, क्लब ने रोजर्स को बर्खास्त करने का फैसला खेल से पहले ही कर लिया था।
क्लब के एक बयान में कहा गया, “भले ही यह मुश्किल फैसला हो, हमारा मानना है कि यह हमें पिच पर सबसे अच्छा अवसर देगा।”
क्लब ने कहा, “नए कोच की खोज जारी है और हमें सही समय पर नियुक्ति करने की उम्मीद है।”
लीवरपूर ने इस सत्र में खेले गए 11 मैच में से केवल चार मैच ही जीते हैं। यह भी पढ़े – विश्व कप क्वालीफायर के लिए ऑस्कर, कोटिन्हो ब्राजील टीम में
रोजर्स दूसरे कोच हैं, जिन्हें लीवरपूल द्वारा बर्खास्त किया गया। इससे पहले डिक एडवोकाट को क्लब से निकाला गया था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.