दक्षिण अफ्रीका को चौथे टेस्ट में 191 रन से रौंद इंग्लैंड ने 3-1 से जीती सीरीज

दो ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद लय में चल रहे क्विंटन डि कॉक (39) और टेंबा बावुमा (27) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके.

Published date india.com Published: January 28, 2020 11:00 AM IST
दक्षिण अफ्रीका को चौथे टेस्ट में 191 रन से रौंद इंग्लैंड ने 3-1 से जीती सीरीज
England Cricket Team @ twitter

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टेस्ट मैच में 191 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली है. इंग्लिश टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज में यह लगातार दूसरी सफलता है. इससे पहले 2015-16 में एलिस्टर कुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी.

ICC U19 World Cup 2020: क्वार्टर फाइनल में इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत, जानिए मौसम का हाल और पिच का मिजाज

466 रन का लक्ष्य था सामने 

रासी वान डर डुसन की 98 रन की संघर्षपूर्ण पारी भी दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में हार से नहीं बचा सकी. 466 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 274 रन पर ढेर होगई.

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 183 जबकि दूसरी पारी में 248 रन बनाए 

इंग्लैंड के पहली पारी में 400 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 183 रन बनाया था. इंग्लैंड की दूसरी पारी 248 रन पर सिमटी थी. चौथी पारी में जीत के लिए रिकॉर्ड 466 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए डुसन ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (35) के साथ 30 ओवर से अधिक की साझेदारी में तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मार्क वुड ने मैच में कुल 9 विकेट चटकाए 

बेन स्टोक्स (47 रन पर दो विकेट) ने डु प्लेसिस को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा जबकि अगले ओवर में मैन ऑफ द मैच मार्क वुड ने डुसन को पवेलियन का रास्ता दखाया. डुसन दो रन से अपना पहला शतक बनाने से चूक गए लेकिन उन्होंने 138 गेंद की पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए. पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले मैन आफ द मैच वुड ने दूसरी पारी में 54 रन देकर चार विकेट लिए.

सौरव गांगुली बोले-नई चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए करेगी टीम का चयन

दो ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद लय में चल रहे क्विंटन डि कॉक (39) और टेंबा बावुमा (27) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. दोनों की पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी को ब्राड (26 रन पर दो विकेट) ने बावुमा को आउट कर तोड़ा. दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 6 विकेट 10 ओवर के अंदर गंवाए.

आखिरी टेस्ट खेल रहे वर्नोन फिलेंडर ने क्रीज पर उतरते हुए दो शानदार चौके लगाए लेकिन 11 गेंद में उनकी 10 रन की पारी को वुड ने विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराकर खत्म किया. स्टोक्स को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.