इंग्लैंड लिमिटेड ओवर क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का बचाव करते हुए उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट का महान खिलाड़ी बताया है. इस समय इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में 1 रन से जीत दर्ज की थी जबकि इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 2 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की. सीरीज का तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड की उछाल, सीम और स्विंग वाली पिच पर भारतीय तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद: शमी
दोनों मुकाबलों में ओपनर बटलर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. टेस्ट सीरीज के दौरान भी बटलर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. यह पूछने पर कि क्या बटलर को सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में बल्लेबाजी के लिए निचले क्रम में भेजा जाएगा? इस पर मोर्गन ने कहा कि नहीं, बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं होगा.
बकौल मोर्गन, ‘ निश्चित तौर पर नहीं. जोस व्हाइट गेंद की क्रिकेट में हमारे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. हम बतौर विकेटकीपर उनके बारे में सोच भी नहीं सकते. हमें उनपर पूरा भरोसा है. जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो हमारे टॉप के तीन बल्लेबाज हैं.’
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बढ़े हुए मनोबल के साथ जाना चाहते हैं मयंक अग्रवाल
दूसरे टी20 में मोइन अली ने 11 गेंदों पर 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. मोर्गन ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर हम वहां बदलाव के बारे में सोच सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.