मार्सेले, 19 जून (आईएएनएस)| यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में शनिवार को ग्रुप-एफ में आइसलैंड और हंगरी के बीच हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। जीत की ओर बढ़ रही आइसलैंड को उनकी टीम के ही साएरेवारसन ने खुद गोल कर जीत से महरूम करते हुए मैच ड्रॉ करा दिया।
आइसलैंड को मैच के 40वें मिनट में पेनाल्टी मिली। इसे सिगुरडसन ने गोल में बदलते हुए टीम को एक गोल से आगे कर दिया। पहले हाफ में इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ।
एक गोल से पीछे चल रही हंगरी की कोशिश दूसरे हाफ में गोल कर बराबरी करने की थी। मैच के 50वें मिनट में हंगरी के क्लेनहेलस्लेर ने गोल करने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। यह भी पढ़ें: यूरो कप 2016 : स्पेन ने चेक गणराज्य को हराया
हार की ओर बढ़ रही हंगरी के लिए खुशी का पल 88वें मिनट में आया। हंगरी के खिलाड़ी निकोलिक ने गेंद गोलपोस्ट को तरफ खेली, इसी दौरान आइसलैंड के साएरवारसन गोल बचाने के चक्कर में अपने ही गोल में गेंद मार बैठे जिसके कारण हंगरी के खाते में एक गोल जुड़ गया और मैच ड्रॉ हो गया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.