सोशल मीडिया से हटे पूर्व-ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमेन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डैरेन लेहमेन का ट्विटर अकाउंट सोमवार को हैक कर लिया गया था।

Published date india.com Updated: January 7, 2020 5:19 PM IST
सोशल मीडिया से हटे पूर्व-ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमेन
डैरेन लेहमैन © Getty Images

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमेन को ट्विटर अकाउंटर हैक होने के बाद सोशल मीडिया से ही हटना पड़ा गया है। लीमेन का ट्विटर अकाउंट हैक वाले शख्स ने उसका इस्तेमाल ईरान विरोधी संदेश सहित कुछ ‘घृणित’ सामग्री पोस्ट करने के लिए किया, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर ने ये फैसला लिया

घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के कोच की भूमिका निभा रहे 49 साल के लेहमेन सोमवार को जब सिडनी थंडर के खिलाफ अपनी टीम के मैच पर ध्यान लगा रहे थे तब ये घटना हुई। हीट की टीम ने उलटफेर करते हुए थंडर को हराया।

इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति ने लेहमैन के तीन लाख 41 हजार प्रशंसकों के बीच ईरान विरोधी संदेश और विचारधारा का प्रचार किया। इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव का माहौल है और तेहरान ने इसका जवाब देने की धमकी दी है।

इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में अजेय है टीम इंडिया, जानें खेल के सभी प्रारूपों में भारत का इतिहास

लेहमेन ने कहा कि जो हुआ उससे वो हताश और हैरान हैं। ट्विटर ने हालांकि इसके बाद समस्या को सुलझा दिया और सामग्री को हटा दिया। लेहमेन के क्लब ब्रिसबेन हीट ने हैक संदेश से किसी को भी हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है।

उन्होंने कहा, ‘‘संभवत: आपने ध्यान दिया होगा कि कल रात जब हम अपना बीबीएल मैच खेल रहे थे तब किसी ने मेरा अकाउंट हैक किया और इसका इस्तेमाल दुर्भावनापूर्ण और पीड़ादायक बयान फैलाने के लिए किया। इस तरह के घृणित नजरिए के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किए जाने से मैं और मेरा परिवार बेहद निराश हैं। मैंने निकट भविष्य में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है।’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.