इबोला से प्रभावित नहीं होगा क्लब विश्व कप : फीफा

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने Ebola के कारण मोरक्को में वर्ष के आखिर में होने वाले क्लब विश्व कप के स्थानांतरण की संभावना से इनकार किया है।

Published date india.com Updated: October 29, 2014 7:45 PM IST
FIFA says Club World Cup won't be affected by Ebola

रियो डी जनेरियो, 29 अक्टूबर: फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने इबोला के कारण मोरक्को में वर्ष के आखिर में होने वाले क्लब विश्व कप के स्थानांतरण की संभावना से इनकार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फीफा ने साफ किया है कि उसे स्वास्थ्य संगठनों से यह भरोसा प्राप्त हुआ है कि अफ्रीकी देश मोरक्को में इबोला का कोई प्रभाव नहीं है।

फीफा ने अपने बयान में कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार मोरक्को में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसलिए टूर्नामेंट की तैयारियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेंगी। फीफा तमाम परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है और मोरक्को के अधिकारियों से भी लगातार संपर्क में है।”

उल्लेखनीय है कि इबोला के चलते लाइबेरिया, गिनी और सिएरा लियोन जैसे पूर्वी अफ्रीकी देशों में अब तक करीब 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

मोरक्को लगातार दूसरे वर्ष क्लब विश्व कप-2014 की मेजबानी कर रही है, तथा इसका आयोजन राबात और माराकेस शहरों में 10 से 20 दिसंबर के बीच किया जाएगा। टूर्नामेंट में फीफा के छह क्षेत्रिय परिसंघों की चैम्पियन क्लब टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.