FIFA World Cup: लाइव कवरेज करते हुए लूटपाट का शिकार हुई अर्जेंटीना की महिला रिपोर्टर

कतर में फुटबॉल वर्ल्‍ड कप (FIFA World Cup 2022) का आयोजन किया जा रहा है. अर्जेंटीना की रिपोर्टर ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है. वो पुलिस के वर्किंग स्‍टाइल से काफी हैरान है.

Published date india.com Updated: November 21, 2022 9:22 PM IST
FIFA World Cup 2022

FIFA World Cup 2022 : कतर में फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 का शुभारंभ हो चुका है. दुनिया भर से मीडिया फुटबॉल के इस महाकुंभ को कवर करने के लिए आया है. यह पहला मौका है जब किसी अरब देश में फुटबॉल वर्ल्‍ड कप का आयोजन हो रहा है. टूर्नामेंट के पहले ही दिन एक बड़ा घटनाक्रम भी सामने आया है. अर्जेंटीना की महिला रिपोर्टर के साथ उस वक्‍त लूटपाट की गई जब वो अपने चैनल के लिए लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी.

महिला का नाम डोमनिक मेटजर है. उसका कहना है कि लाइव कवरेज के दौरान उनका पर्स छीन लिया गया. घटना का वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है. यूके के मिरर से बातचीत के दौरान महिला रिपोर्टर ने कहा, “मैंने पुलिस स्‍टेशन जाकर मामले की जानकारी दी. पुलिस का रिस्‍पांस सुपकर मैं हैरान रह गई. वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि हमारे पास हर जगह हाई-टेक सिक्‍योरिटी कैमरा लगे हुए हैं. हम चेहरे का पता लगाकर उस शख्‍स को पकड़ लेंगे.”

“महिला पुलिसकर्मी ने मुझे कहा कि आप किस प्रकार का न्‍याय चाहती हैं. आपके अनुसार हम आरोपी को कितनी सजा दें. क्‍या आप चाहती हैं कि हम उन्‍हें पांच साल कैद की सजा दें. क्‍या हम उसे उसके देश वापस भेज दें.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.