FIFA World Cup 2026 Semi-Final: फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बस दो दिन बाकी हैं, लेकिन मैच से पहले जर्मनी के गोलकीपर ओलिवर कान ने फ्रांस को इस टूर्नामेंट का चैंपियन बता दिया. उनका कहना है कि फ्रांस की टीम में बैलेंस, खिलाड़ियों की गहराई और हर परिस्थिति में मैच जीतने की क्षमता नजर आ रही है. बता दें 15 जुलाई को डलास स्टेडियम में होने वाले पहले सेमीफाइनल में फ्रांस का मुकाबला स्पेन से होगा. दोनों टीमें इससे पहले 2006 वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में भिड़ी थीं, जहां फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, कान ने फ्रांस और स्पेन के बीच होने वाले मुकाबले को इस टूर्नामेंट की सबसे रोमांचक रणनीतिक भिड़ंत बताया. उन्होंने कहा कि स्पेन की पहचान गेंद पर नियंत्रण और लगातार आक्रमण करने वाली टीम के रूप में है, जबकि फ्रांस तेज काउंटर अटैक में दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में शामिल है. कान के मुताबिक, जो टीम मिडफील्ड पर कब्जा बनाए रखेगी और अपने डिफेंस को मजबूत रखेगी, उसके जीतने की संभावना सबसे ज्यादा होगी. उन्होंने यह भी कहा कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में छोटी-छोटी गलतियां ही जीत और हार का अंतर तय करती हैं.
ओलिवर कान का मानना है कि फ्रांस के मजबूत डिफेंस को तोड़ना स्पेन के लिए आसान नहीं होगा. उन्होंने सलाह दी कि स्पेन को तेज पासिंग और बेहतर पोजिशनिंग के साथ खेलना होगा. साथ ही, मिडफील्ड में ज्यादा खिलाड़ियों की मौजूदगी और सही समय पर प्रेसिंग करना जरूरी है. अगर स्पेन डिफेंस का संतुलन खो देता है, तो फ्रांस अपनी तेज पलटवार शैली का फायदा उठाकर मैच का रुख बदल सकता है.
गोलकीपर की भूमिका पर भी बोले कान
कान ने आधुनिक फुटबॉल में गोलकीपर की बदलती भूमिका पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि आज का गोलकीपर सिर्फ गोल बचाने वाला नहीं, बल्कि टीम के हमले की शुरुआत करने वाला पहला खिलाड़ी और आखिरी डिफेंडर भी होता है. उनके अनुसार, गोलकीपर का एक सही फैसला टीम को जीत दिला सकता है, जबकि एक छोटी गलती पूरे मैच का नतीजा बदल सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.