FIFA World CUP: शेड्यूल से भारत में मैच की टाइमिंग तक...फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर आपके हर सवाल का यहां मिलेगा जवाब

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 10, 2026 3:02 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी हर जरूरी बात- कब, कहां खेले जाएंगे मैच, भारत के नजरिए से पूरा शेड्यूल, टूर्नामेंट में कब-कब आए बड़े-बड़े बदलाव...

FIFA वर्ल्ड कप के 23वें संस्करण की शुरुआत के लिए दुनिया तैयार है. पहली बार तीन देशों में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट का पहला मैच मैच मैक्सिको में आयोजित होगा. इस मैच में मेजबान मैक्सिको को साउथ अफ्रीका से भिड़ना है. स्थानीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12 बजे शुरू होगा. भारतीय समयानुसार इस मैच की टाइमिंग मध्यरात्रि के बाद रात 12.30 बजे है. यानी यहां उस वक्त दिन और तारीख (शुक्रवार, रात 12.30 बजे) भी बदल चुके होंगे.

Advertising
Advertising

FIFA World Cup 2026: कितनी टीमें ले रही हैं हिस्सा?

इस बार इस टूर्नामेंट में 48 टीमें भाग ले रही हैं. इससे पहले कभी भी किसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में इतनी बड़ी संख्या में टीमें नहीं खेली हैं. मैक्सिको के अलावा अमेरिका और कनाडा भी इसके संयुक्त मेजबान हैं.

कैसे-कैसे फैला FIFA World Cup का स्वरूप?

पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप साल 1930 में खेला गया था, तब सिर्फ 13 टीमों ने ही इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. दूसरे ही फुटबॉल वर्ल्ड कप (1934) में टीमों की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई. 1934 से इसमें 16 टीमें कर दी गईं. 1938 में ऑस्ट्रिया के विलय के चलते एक सदस्य कम हुआ, जबकि 1950 में 3 टीमों ने अंतिम मौकों पर टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया था. इसके चलते तब 16-16 टीमें नहीं खेल पाईं.

1954 वर्ल्ड कप में कामयाबी के साथ 16 टीमें आईं और 1980 तक यह टूर्नामेंट ऐसे ही खेला जाता रहा. 1984 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 24 और फिर 1998 में इसे बढ़ाकर 32 टीमें कर दिया गया. अब 2026 में पहली बार टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 कर दी गई है.

वर्ष हिस्सा लेने वाली टीमें
1930 13 (उद्घाटन टूर्नामेंट, केवल आमंत्रण के आधार पर)
1934 16 (पहला आधिकारिक विस्तार और क्वालीफिकेशन मैचों की शुरुआत)
1938 15 (16 टीमों की योजना थी, लेकिन ऑस्ट्रिया के विलय के कारण संख्या घट गई)
1950 13 (16 टीमों की योजना थी, लेकिन अंतिम समय में कुछ टीमों के हटने से संख्या कम हो गई)
1954 16 (पहला सफलत टूर्नामेंट, जब सभी 16-टीमों ने लिया भाग)
1982 24 (दूसरा आधिकारिक विस्तार)
1998 32 (तीसरा आधिकारिक विस्तार)
2026 48 (फीफा विश्व कप के इतिहास का चौथा और अब तक का सबसे बड़ा विस्तार)

3 देशों के किन शहरों और स्टेडियम में होंगे FIFA World Cup के मैच?

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के कौन-कौन से शहर और मैदान?

शहर स्टेडियम मैच
डैलस एटी एंड टी स्टेडियम (AT&T Stadium) 9
न्यूयॉर्क मेटलाइफ स्टेडियम (MetLife Stadium) 8
लॉस एंजिलिस सोफाई स्टेडियम (SoFi Stadium) 8
अटलांटा मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम (Mercedes-Benz Stadium) 8
बोस्टन जिलेट स्टेडियम (Gillette Stadium) 7
ह्यूस्टन एनआरजी स्टेडियम (NRG Stadium) 7
मियामी हार्ड रॉक स्टेडियम (Hard Rock Stadium) 7
फिलाडेल्फिया लिंकन फाइनेंशियल फील्ड (Lincoln Financial Field) 6
कैनसस सिटी एरोहेड स्टेडियम (Arrowhead Stadium) 6
सिएटल ल्यूमेन फील्ड (Lumen Field) 6
सैन फ्रांसिस्को बे एरिया लेवाइस स्टेडियम (Levi's Stadium) 6

कनाडा में कहां-कहां मैच?

शहर स्टेडियम मैच
वैंकूवर बीसी प्लेस (BC Place) 7
टोरंटो बीएमओ फील्ड (BMO Field) 6

मेक्सिको में कहां-कहां?

शहर स्टेडियम मैच
मेक्सिको सिटी एस्टादियो बैनोर्टे (Estadio Banorte) 5
ग्वाडलाहारा एस्टादियो अक्रोन (Estadio Akron) 4
मोंटेरे एस्टादियो बीबीवीए (Estadio BBVA) 4

किस देश में खेले जाएंगे कितने मैच?

FIFA World Cup 2026 की शुरुआत भले मैक्सिको से होगी लेकिन इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मेजबान अमेरिका ही है. इस टूर्नामेंट में कुल 104 (पहले मैच से लेकर फाइनल तक) मैच खेले जाने हैं. मैक्सिको और कनाडा को 13-13 मैचों की मेजबानी ही मिली है, जबकि अमेरिका बाकी के 78 मैचों की मेजबानी करेगा.

FIFA World Cup 2026: किस ग्रुप में कौन सी टीम?

ग्रुप टीमें
A मेक्सिको, साउथ कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, चेकिया
B कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
C ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
D संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये
E जर्मनी, कोट डी आइवर, इक्वाडोर, कुरासाओ
F नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
G बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
H स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, काबो वर्दे
I फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक
J अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
K पुर्तगाल, कोलंबिया, उज्बेकिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
L इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

ग्रुप स्टेज में कौन-कौन से हैं बड़े मुकाबले?

मैच ग्रुप तारीख (IST) समय (IST)
ब्राजील vs मोरक्को ग्रुप C 14 जून 2026 सुबह 3:30 बजे
इंग्लैंड vs क्रोएशिया ग्रुप L 18 जून 2026 रात 1:30 बजे
नॉर्वे vs फ्रांस ग्रुप I 27 जून 2026 रात 12:30 बजे
उरुग्वे vs स्पेन ग्रुप H 27 जून 2026 सुबह 5:30 बजे
पुर्तगाल vs कोलंबिया ग्रुप K 28 जून 2026 सुबह 5:00 बजे

कैसा है वर्ल्ड कप का स्टेज बाय स्टेज शेड्यूल?

FIFA वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल तारीखें
ग्रुप स्टेज (Group Stage) 11-27 जून
राउंड ऑफ 32 (Round of 32) 28 जून-3 जुलाई
राउंड ऑफ 16 (Round of 16) 4-7 जुलाई
क्वार्टर फाइनल (Quarter-finals) 9-11 जुलाई
सेमीफाइनल (Semi-finals) 14-15 जुलाई
तीसरे स्थान का प्लेऑफ (Third-place Playoff) 18 जुलाई
फाइनल (Final) 19 जुलाई

FIFA वर्ल्ड कप 2026: ग्रुप स्टेज के मैचों का शेड्यूल

तारीख ग्रुप मैच भारतीय समय (IST)
12 जून A मेक्सिको vs दक्षिण अफ्रीका 12:30 AM
12 जून A दक्षिण कोरिया vs चेकिया 7:30 AM
13 जून B कनाडा vs बोस्निया 12:30 AM
13 जून D यूएसए vs पराग्वे 6:30 AM
14 जून B कतर vs स्विट्जरलैंड 12:30 AM
14 जून C ब्राजील vs मोरक्को 3:30 AM
14 जून C हैती vs स्कॉटलैंड 6:30 AM
14 जून D ऑस्ट्रेलिया vs तुर्किये 9:30 AM
14 जून E जर्मनी vs कुरासाओ 10:30 PM
15 जून F नीदरलैंड vs जापान 1:30 AM
15 जून E आइवरी कोस्ट vs इक्वाडोर 4:30 AM
15 जून F स्वीडन vs ट्यूनीशिया 7:30 AM
15 जून H स्पेन vs केप वर्डे 9:30 PM
16 जून G बेल्जियम vs मिस्र 12:30 AM
16 जून H सऊदी अरब vs उरुग्वे 3:30 AM
16 जून G ईरान vs न्यूजीलैंड 6:30 AM
16 जून I फ्रांस vs सेनेगल 12:30 AM
16 जून I इराक vs नॉर्वे 3:30 AM
17 जून J अर्जेंटीना vs अल्जीरिया 6:30 AM
17 जून J ऑस्ट्रिया vs जॉर्डन 9:30 AM
17 जून K पुर्तगाल vs डीआर कांगो 10:30 PM
17 जून L इंग्लैंड vs क्रोएशिया 1:30 AM
18 जून L घाना vs पनामा 4:30 AM
18 जून K उज्बेकिस्तान vs कोलंबिया 7:30 AM
18 जून A चेकिया vs दक्षिण अफ्रीका 9:30 PM
19 जून B स्विट्जरलैंड vs बोस्निया 12:30 AM
19 जून B कनाडा vs कतर 3:30 AM
19 जून A मेक्सिको vs दक्षिण कोरिया 6:30 AM
19 जून D यूएसए vs ऑस्ट्रेलिया 12:30 AM
19 जून C स्कॉटलैंड vs मोरक्को 3:30 AM
20 जून C ब्राजील vs हैती 6:00 AM
20 जून D तुर्किये vs पराग्वे 8:30 AM
20 जून F नीदरलैंड vs स्वीडन 10:30 PM
21 जून E जर्मनी vs आइवरी कोस्ट 1:30 AM
21 जून E इक्वाडोर vs कुरासाओ 5:30 AM
21 जून F ट्यूनीशिया vs जापान 9:30 AM
21 जून H स्पेन vs सऊदी अरब 9:30 PM
22 जून G बेल्जियम vs ईरान 12:30 AM
22 जून H उरुग्वे vs केप वर्डे 3:30 AM
22 जून G न्यूजीलैंड vs मिस्र 6:30 AM
22 जून J अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया 10:30 PM
23 जून I फ्रांस vs इराक 2:30 AM
23 जून I नॉर्वे vs सेनेगल 5:30 AM
23 जून J जॉर्डन vs अल्जीरिया 8:30 AM
23 जून K पुर्तगाल vs उज्बेकिस्तान 10:30 PM
24 जून L इंग्लैंड vs घाना 1:30 AM
24 जून L पनामा vs क्रोएशिया 4:30 AM
24 जून K कोलंबिया vs डीआर कांगो 7:30 AM
25 जून B स्विट्जरलैंड vs कनाडा 12:30 AM
25 जून B बोस्निया vs कतर 12:30 AM
25 जून C मोरक्को vs हैती 3:30 AM
25 जून C स्कॉटलैंड vs ब्राजील 3:30 AM
25 जून A दक्षिण अफ्रीका vs दक्षिण कोरिया 6:30 AM
25 जून A चेकिया vs मेक्सिको 6:30 AM
26 जून E कुरासाओ vs आइवरी कोस्ट 1:30 AM
26 जून E इक्वाडोर vs जर्मनी 1:30 AM
26 जून F ट्यूनीशिया vs नीदरलैंड 4:30 AM
26 जून F जापान vs स्वीडन 4:30 AM
26 जून D तुर्किये vs यूएसए 7:30 AM
26 जून D पराग्वे vs ऑस्ट्रेलिया 7:30 AM
27 जून I नॉर्वे vs फ्रांस 12:30 AM
27 जून I सेनेगल vs इराक 12:30 AM
27 जून H केप वर्डे vs सऊदी अरब 5:30 AM
27 जून H उरुग्वे vs स्पेन 5:30 AM
27 जून G न्यूजीलैंड vs बेल्जियम 8:30 AM
27 जून G मिस्र vs ईरान 8:30 AM
28 जून L पनामा vs इंग्लैंड 2:30 AM
28 जून L क्रोएशिया vs घाना 2:30 AM
28 जून K कोलंबिया vs पुर्तगाल 5:00 AM
28 जून K डीआर कांगो vs उज्बेकिस्तान 5:00 AM
28 जून J अल्जीरिया vs ऑस्ट्रिया 7:30 AM
28 जून J जॉर्डन vs अर्जेंटीना 7:30 AM

भारत में कहां होगा फीफा वर्ल्ड कप का प्रसारण?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण इस बार जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के नए लॉन्च किए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर प्रसारित होगा. इन चैनल्स पर ये प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगा. जी के ये चारों स्पोर्ट्स चैनल 500 से ज्यादा केबल, डीटीएच और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं.

भारत में कहां देख सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट https://www.zee5.com/ पर भी उपलब्ध होगी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें