FIFA World Cup 2026: तीन देशों में बारी-बारी जश्न, शकीरा और बर्ना बॉय बढ़ाएंगे शान, जानें- क्या है टाइमिंग

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 11, 2026 9:22 AM IST

2026 FIFA World Cup Opening Ceremony: आज से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड 2026 की शुरुआत ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी से होगी. टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे तीनों देश एक साथ ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन करेंगे, जो इंटरकनेक्टेड होंगी.

2026 वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) की गुरुवार से उतरी अमेरिका के तीन देशों में शुरुआत हो रही है. यह पहला मौका है, जब तीन देश (अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा) मिलकर फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी कर रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट की रंगारंग शुरुआत होगी, जिसमें तीनों देशों में ओपनिंग सेरेमनी का स्टेज सजाया गया है. तीनों देशों में यह ओपनिंग सेरेमनी एक साथ आयोजित होगी, जो एक-दूसरे से इंटरकनेक्टेड होगी.

Advertising
Advertising

इससे पहले अमेरिका ने 1994 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, जबकि मैक्सिको अब तक 1970 और 1986 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है. वहीं कनाडा पहली बार FIFA वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है.

2026 FIFA World Cup की ओपनिंग सेरेमनी कहां है?

2026 FIFA World Cup के लिए ओपनिंग सेरेमनी के लिए तीनों देशों ने स्टेज सजाया है. मैक्सिको-कनाडा और अमेरिका में होने वाली यह सेरेमनी इंटरकनेक्टेड होगी. इस मौके पर तीनों देश बारी-बारी अपने राष्ट्र की संस्कृति, पहचान और अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

मैक्सिको-कनाडा-अमेरिका में कब शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी?

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओपनिंग सेरेमनी का जो समय निर्धारित किया गया है उसमें तीनों देशों में शुरू होने वाले मैच के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले का समय रखा गया है. इस लिहाज से टूर्नामेंट का पहला मैच मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा ऐसे में मैक्सिको को सबसे पहले यहां ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत का मौका मिला है.

2026 FIFA World Cup की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किन शहरों में होना है?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन मैक्सिको की मैक्सिको सिटी में शुरू होगा. इसके बाद यह कनाडा का टोरंटो शहर इसके लिए तैयार है, जबकि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में यह समारोह आयोजित होगा.

2026 FIFA World Cup की ओपनिंग सेरेमनी कितने समय चलेगी?

आयोजकों ने ओपनिंग सेरेमनी के लिए खास समय निर्धारित किया है. मैक्सिको सिटी में यह सेरेमनी करीब 16 मिनट 30 सेकंड की रहेगी, जबकि टोरंटो और लॉस एंजिल्स को इस समारोह के लिए के लिए करीब-करीब 13 मिनट का समय मिला है. जैसे ही समारोह संपन्न होगा स्टेडियम का मैदान उन टीमों के हवाले कर दिया जाएगा, जिन्हें यहां मैच खेलना है.

2026 FIFA World Cup की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार कब होगी?

FIFA वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी के लिए मैक्सिको के टाइम जोन के लिहाज से सुबह 11.30 बजे का समय तय है. इस लिहाज भारत में तब रात के 11 बजे यह LIVE टेलीकास्ट होगा. वहीं कनाडा (टोरंटो) के टाइम जोन के लिहाज से वहां होने वाली ओपनिंग सेरेमनी का समय दोपहर 1.30 बजे है,  तो भारत में इसके लिए रात 11 बजे का समय होगा. अमेरिका में ओपनिंग सेरमनी 12 जून (शुक्रवार) को दोपहर (4.30 बजे) का तय है तो इस लिहाज से यह भारत में 13 जून (शनिवार) को सुबह 5 बजे प्रसारित होगी.

2026 FIFA World Cup की ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन से सितारे करेंगे परफॉर्म?

FIFA वर्ल्ड कप की आधिकारिक एलबम के मुताबिक, इस ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा, बर्ना बॉय, एलेजनाडरो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओसियन, जे. बालविन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अजुलेस, माना और टायला जैसे नामी कलाकार यहां परफॉर्म करेंगे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें