फीफा वर्ल्ड कप 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ ट्रॉफी जीतने का टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि इस बार टीमों के लिए बड़ी कमाई का भी मौका है. पहली बार 48 टीमों के साथ खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप में फीफा ने कुल 871 मिलियन डॉलर यानी करीब 8,386 करोड़ रुपये की इनामी रकम तय की है. यह 2022 वर्ल्ड कप के मुकाबले करीब 65 फीसदी ज्यादा है. टूर्नामेंट में आगे बढ़ने वाली हर टीम को पहले से ज्यादा पैसा मिलेगा. इसी वजह से इस बार हर मैच का महत्व और भी बढ़ गया है.