FIFA World Cup 2026 Final Spain vs Argentina LIVE Score Updates: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. अपना खिताब बचाने उतरी अर्जेंटीना की टीम इस मैच में लय में नहीं दिखी. बॉल पर ज्यादातर कब्जा स्पेन का ही रहा और एस्ट्रा टाइम के दौरान 106वें मिनट में फेरेन टोरेस ने यह गोल दागा. मैच खत्म होने के बाद लियोनेल मेसी भावुक नजर आए. टीम के पास एक्स्ट्रा टाइम खत्म होने से ऐन पहले एक बार मौका आया था, जो कॉर्नर के एक मौके पर मेसी के पास पर अर्जेंटीना के खिलाड़ी का शॉट गोल पोस्ट से ऊपर से ही निकल गया और स्पेन ने यहां जीत की खुशबू सूंघ ली.
Spain vs Argentina LIVE Score: मैच खत्म! स्पेन दूसरी बार चैम्पियन.
⚽ #Argentina 0 🆚 #España 🇪🇸 1 (Ferran Torres)
👉 Final del partido pic.twitter.com/F2IC2CDjV8
— 🇦🇷 Selección Argentina ⭐⭐⭐ (@Argentina) July 19, 2026
Spain vs Argentina LIVE Score: मैच खत्म! अर्जेंटीना नहीं बचा पाया अपना खिताब. स्पेन 1-0 से जीतकर दूसरी बार चैम्पियन. फेरेन टोरेस बने स्पेन के हीरो.
Spain vs Argentina LIVE Score: मेसी लगातार अर्जेंटीना की वापसी की कोशिश करते हुए. स्पेन के खिलाड़ी उनके टारगेट को ब्लॉक करते हुए. स्पेन ने अब तक अर्जेंटीना के हर अटैक को किया है खारिज…
Spain vs Argentina LIVE Score: स्पेन के फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में दागा गोल. क्या अर्जेंटीना कर पाएगी वापसी!
Spain vs Argentina LIVE Score: स्पेन की टीम लगातार अटैक करती हुई और भाग्यशाली है अर्जेंटीना हर बार उसके हमले को नाकाम करने में कायबाब हुई. अर्जेंटीना 0-0 स्पेन
Spain vs Argentina LIVE Score: अर्जेंटीना 0-0 स्पेन- FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में 9वां फाइनल एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा. डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को करिश्मे की उम्मीद…
Spain vs Argentina LIVE Score: अर्जेंटीना 0-0 स्पेन- मनोवैज्ञानिक रूप से स्पेन खेल में आगे. अर्जेंटीना को 10 खिलाड़ियों से खेलना होगा एक्स्ट्रा टाइम का खेल. उसके एन्जो फर्नांडीज 2 येलो कार्ड लेकर मैच से बाहर, जबकि स्पेन के किसी खिलाड़ी को नहीं मिला कोई कार्ड.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.