50 साल बाद लखनऊ में फुटबॉल मैच- सोमवार को मोहन बागान से भिड़ेगी ईस्ट बंगाल

लखनऊ शहर में डूरंड कप के फाइनल के बाद 2 सितंबर को मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच विशेष मैच खेला जाएगा. इस मैच में करीब 10 हजार फुटबॉल फैन्स के आने की उम्मीद है.

Written by: Arun Kumar
Published: August 27, 2024, 4:19 PM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी एक बार फिर फुटबॉल के दीवानों के लिए तैयार हो रही है. लखनऊ में 5 दशक बाद क्लब फुटबॉल का रोमांच दिखाई देगा. शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में देश के सबसे बड़े फुटबॉल क्लब मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच डे नाइट मैच खेला जाएगा. यह मैच देश के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट डूरंड कप के तुरंत बाद आयोजित होगा. मैच का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. यह मैच 2 सितंबर यानी सोमवार को खेला जाएगा. डूरंड कप का फाइनल 31 मार्च को खेला जाएगा. नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने आज केडी सिंह बाबू स्टेडियम का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुटबॉल लवर हैं और उनके ही हस्तक्षेप से इतना बड़ा आयोजन हो रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि मैच को देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में पहुंचेंगे.

चौबे ने कहा कि अब फेडरेशन और खेल विभाग की तरफ से फुटबॉल को यूपी में फिर से जीवंत करने के लिए अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी. पूरे प्रदेश भर में फेडरेशन की तरफ से लगभग 1 लाख फुटबॉल खिलाड़ियों को बांटी जाएंगी और उनके लिए फुटबॉल मैदान की भी व्यवस्थाएं होंगी. केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मैच को लेकर लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है. कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है मैदान भी तैयार है और मैच का लाइव प्रसारण भी होगा.

यहां मोहन बागान को फैन्स का खास समर्थन मिल सकता है क्योंकि मोहन बागान की टीम के मालिक संजीव गोयनका ग्रुप की क्रिकेट टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल में इसी शहर का प्रतिनिधित्व करती है. आईपीएल में लखनऊ जायंट्स की टीम अपना एक मैच मोहन बागान के रंग में रंगी जर्सी पहनकर ही खेलता है. खासतौर से कोलकाता के खिलाफ उसके घर (ईडन गार्डेंस) में खेले जाने वाले ऐसे कई फैन्स को यह भी इंतजार है कि शायद मोहन बागान यहां लखनऊ सुपर जायंट्स वाली जर्सी पहनकर मैदान पर उतर सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

Tags:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.