
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Lionel Messi in Kolkata: दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के पहले चरण में शनिवार को कोलकाता पहुंचे. साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम था. मेसी की झलक पाने के लिए स्टेडियम में हजारों फैंस ने घंटों इंतजार किया. इस बीच लियोनल मेसी केवल 10 मिनट के लिए स्टेडियम में पहुंचे.
स्टेडियम में मौजूद फैंस उन्हें देख नहीं पाए और उनके जाने के बाद भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़फोड़ की. तोड़फोड़ की घटना की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
Kolkata, West Bengal: Fans threw chairs at RAF personnel and vandalised the stadium after Argentine footballer Lionel Messi left Salt Lake Stadium pic.twitter.com/VINSYpP8uD
— IANS (@ians_india) December 13, 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यक्रम के दौरान हुए कुप्रबंधन के लिए फैंस से माफी मांगी है. ममता बनर्जी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज साल्ट लेक स्टेडियम में जो कुप्रबंधन हुआ उससे मैं बहुत परेशान और हैरान हूं. मैं हजारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ इवेंट में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थी. फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे. मैं इस खराब घटना के लिए लियोनेल मेसी के साथ-साथ उनके फैंस और सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं.”
ममता बनर्जी ने आगे लिखा, “मैं सेवानिवृत्त जज आशिम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बना रही हूं जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग के सदस्य होंगे. कमेटी इस घटना की डिटेल में जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय बताएगी.”
बता दें कि लियोनल मेसी शनिवार सुबह करीब 3 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे. साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और लगभग 45 मिनट तक था. उन्हें देखने के लिए फैंस सिर्फ कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों से भी पहुंचे थे.
Kolkata: A fan says, “We came here to see Messi, but he was surrounded by everyone. We could only see him on the screen. After spending so much money, we could have just watched him on TV at home…” pic.twitter.com/7saKLEzFiV
— IANS (@ians_india) December 13, 2025
फैंस ने स्टेडियम में मेसी के आने का कई घंटे तक इंतजार किया लेकिन, फुटबॉल स्टार सिर्फ 10 मिनट के लिए ही स्टेडियम में आए. इस दौरान वह आयोजकों और अन्यों से घिरे रहे. ऐसे में अधिकांश फैंस उन्हें ठीक से देख तक नहीं पाए. इसलिए मेसी के स्टेडियम से निकलते ही फैंस ने भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़-फोड़ की जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
Kolkata, West Bengal: Fans threw chairs and vandalised the stadium after Argentine footballer Lionel Messi left Salt Lake Stadium pic.twitter.com/bNDoSWdo9q
— IANS (@ians_india) December 13, 2025
(इनपुट- एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.