सिडनी: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना है कि भारत के हाथों पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाने वाले ऑस्ट्रेलिया को अगर यह लगता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा तो यह उसका खुद के साथ मजाक होगा.
भारत की जीत के बाद वान ने डेली टेलीग्राफ में अपने कालम में लिखा कि ऑस्ट्रेलिया निलंबित स्मिथ और वार्नर की अनुपस्थिति के बजाय कई अन्य गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है. वान ने लिखा है, ‘‘अगर आप यह सोचते हो कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के चयन के लिये उपलब्ध होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी तो फिर आप गलत हैं. भारत के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, चयन और रणनीति सभी बेकार रही और ऑस्ट्रेलिया को स्वीकार करना होगा कि उसकी टीम अब बहुत अच्छी नहीं है.’’
Aus Vs India: ऑटो ड्राइवर का बेटा वनडे सीरीज में होगा टीम इंडिया का सबसे मारक हथियार
उन्होंने कहा, ‘‘यह सही है कि अपने दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बाहर होने से कोई भी टीम संघर्ष करेगी लेकिन स्मिथ और वार्नर को गंवाना कमियों को छुपाने का बहाना नहीं है. भारत को पिछली गर्मियों में इंग्लैंड ने 4-1 से हराया था. हालांकि, मैच काफी करीबी रहे थे लेकिन अगर सिडनी में अंतिम दो दिन बारिश नहीं आती तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया होता.’’
टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले, ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत पर बीसीसीआई ने की ईनाम की घोषणा
वान को लगता है कि वर्तमान परिस्थिति में ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2019 के बाद होने वाली एशेज सीरीज में इंग्लैंड को नहीं हरा पाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी बल्लेबाजी तकनीक बेहतर होनी चाहिए और गेंदबाजी में अधिक निरंतरता की जरूरत है. उनकी टेस्ट टीम को हर विभाग में सुधार की जरूरत है. अगर वे सोचते हैं कि स्मिथ और वार्नर की वापसी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा तो वे खुद से मजाक कर रहे हैं.’’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.