डिएगो मैराडोना के बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के इस हीरो का भी निधन

सेनेगल के महान फुटबॉल खिलाड़ी पापा बाउबा डिओप का 42 साल की उम्र में निधन हो गया.

Published: November 30, 2020, 4:35 PM IST

फुटबॉल की दुनिया अभी अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना (Diego Maradona) के निधन के शोक से नहीं उबरी थी कि उसे एक पूर्व दिग्गज फुटबॉलर के निधन की खबर मिल गई. सेनेगल के महान फुटबॉल खिलाड़ी पापा बाउबा डिओप (Papa Bouba Diop) का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. फीफा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पापा बाउबा की मौत पर शोक व्यक्त किया.

डिओप ने अपने देश के लिए 63 मैच खेले थे और उन्हें फुटबॉल वर्ल्ड कप 2002 में बड़े उलटफेर के लिए हमेशा याद किया जाता है. उन्होंने इस फीफा वर्ल्ड कप में टीम के पहले मैच में फ्रांस क खिलाफ गोल कर अपनी टीम को 1-0 की ऐतिहासिक जीत दिलाई थी.

फीफा ने अपने ट्वीट में लिखा,’सेनेगल के महान खिलाड़ी बाउबा डिओप के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं. एक बार वर्ल्ड कप में बना हीरो हमेशा हीरो रहता है.’

उन्होंने कहा, ‘डिओप ने कई उपलब्धियां हासिल कीं. वह 2002 विश्व कप में पहला गोल करने के लिए याद किए जाएंगे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’ सेनेगल के राष्ट्रपति मैक्की साल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पापा बाउबा डिओप के निधन सेनेगल को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है.’

उन्होंने लिखा, ‘मैं महान फुटबॉल खिलाड़ी को श्रद्धंजलि देता हूं. उनकी प्रतिभा के कारण सभी लोग उनका सम्मान करते थे. उन्हें 2002 में किए गए उनके प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है. मैं उनके परिवार और फुटबॉल जगत के साथ संवेदना व्यक्त करता हूं.’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.