मनदीप सिंह COVID-19 से संक्रमित होने वाले छठे भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने, बेंगलुरू में चल रहा इलाज

इससे पहले भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह और चार अन्य खिलाड़ी एक महीने के ब्रेक के बाद साइ केंद्र लौटने पर पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे

Published: August 10, 2020, 11:25 AM IST

भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह (Mandeep Singh) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मनदीप कोविड 19 पॉजिटिव (COVID-19) पाए जाने वाले छठे भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं. भारतीय खेल प्राधिरकण (SAI) ने सोमवार को यह जानकारी दी.

जालंधर के 25 साल के मनदीप में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं और बेंगलुरू में पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. बेंगलुरू के साइ केंद्र में 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर शुरू होना है.

साई ने बयान में कहा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरू में साइ के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोविड परीक्षण (आरटी पीसीआर) किया गया और यह पॉजिटिव आया है. लेकिन उसमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं.’

ये  खिलाड़ी भी कोरोना से संक्रमित पाए  गए थे 

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह और चार अन्य खिलाड़ी एक महीने के ब्रेक के बाद साइ केंद्र लौटने पर पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे. डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक अन्य चार खिलाड़ी हैं जो पॉजिटिव पाए गए हैं.

मामली लक्षण दिखाई दे रहे हैं 

साई के डॉक्टरों के अनुसार सभी खिलाड़ियों में मामूली लक्ष्ण दिखाई दे रहे हैं और वे ठीक हैं. इन्हें बेंगलुरू के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रखा गया है. इससे पहले खिलाड़ी कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण केंद्र में दो महीने से अधिक समय तक फंसे रहे.

ब्रेक से वापस लौटने पर खिलाड़ियों को केंद्र पर ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने से पहले अनिवार्य पृथकवास से गुजरना था. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि 45 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.