By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- French Open Badminton 2019 Saina Nehwal Advances To The Pre Quarterfinals
French Open Badminton 2019 : साइना प्री-क्वार्टर फाइनल में, कश्यप, श्रीकांत और समीर वर्मा हारे
पुरुष एकल में शुभंकर डे के रूप में एकमात्र भारतीय चुनौती बची हुई है
भारत की अनुभवी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) पेरिस में जारी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट (French Open Badminton 2019) के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं.
BCB के आश्वासन के बाद बांग्लादेश के क्रिकेटर्स ने खत्म की हड़ताल
पुरुष एकल में पारुपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyp), किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) और समीर वर्मा (Sameer Verma) पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
8वीं सीड साइना (Saina) ने महिला एकल के पहले दौर में हांगकांग की चेयून एनगेन यि (Cheung Ngan Yi) को 42 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 23-21, 21-17 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया.
साइना पहले गेम में 11-14 से पीछे थीं. इसके बाद उन्होंने 18-18 से बराबरी हासिल कर ली और फिर 23-21 से पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
BCCI के पूर्व सचिव बोले- इस तरह से महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के मसले को सुलझाया जा सकता है
लेकिन साइना ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए 21-17 से गेम और मैच जीतकर अगले दौर में जगह बना ली.
प्री- क्वार्टर में साइना का सामना डेनमार्क की लाइन होजमार्क से होगा.
पी कश्यप, श्रीकांत और समीर वर्मा बाहर
पुरुष एकल में दुनिया के 26वें नंबर के पी कश्यप को नौवें नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के एन जी का लोंग एंगस के हाथों 33 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11, 21-9 से शिकस्त झेलनी पड़ी.
दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत भी अपने पहले दौर की बाधा को पार नहीं कर सके और उन्हें तीन गेम तक चले मुकाबले में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन से हार झेलनी पड़ी.
श्रीकांत ने चेन को पहले गेम में 21-15 से मात दी लेकिन अगले दो गेम वह 7-21,14 -21 से हार गए.
वर्ल्ड नंबर-18 समीर को दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी जापान के केंता निशिमोतो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. निशिमोतो ने एक घंटे 24 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में समीर को 20-22 21-18, 21-18 से शिकस्त दी.
पुरूष एकल वर्ग में अब शुभंकर डे के रूप एकमात्र भारतीय बची हैं. शुभंकर दूसरे दौर में इंडोनेशिया के शेसार हिरेन आर से भिड़ेंगे.
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी अगले दौर में
पुरुष युगल में सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj RankiReddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी ने अपने पहले दौर के मुकाबले में नीदरलैंड्स के जेले मास और रोबिन टेबलिंग की जोड़ी को 36 मिनट में 21-16 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया.
मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी हारी
पुरुष युगल के ही एक अन्य मुकाबले में मनु अत्री (Manu Atri) और बी सुमित रेड्डी (B Sumith Reddy) की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-19 20-22 21-15 से पराजित किया.
मिश्रित युगल में सात्विसाइराज रेंकीरेड्डी (Satwiksairaj) और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को अपने पहले दौर के मुकाबले में हारकर बाहर हो जाना पड़ा. चौथी सीड कोरिया के सीओ सियूंग जेएई और चाई यूजउंग की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 40 मिनट में 21-17, 21-18 से हराया.
मिश्रित युगल में भारतीय चुनौती खत्म
मिश्रित युगल के एक अन्य मुकाबले में प्रणव जेडी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को इंग्लैंड के क्रिस एडकॉक और गेब्रियल एडकॉक की जोड़ी के हाथों 36 मिनट में 13-21, 18-21 से मात खानी पड़ी.
महिला युगल के मैच में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी पहले दौर में बाहर हो गई. पांचवीं सीड कोरिया की ली सो ही और शिन सेयुंग चेन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 16-21 21-13 21-17 से पराजित किया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें