#Gabbar is back: वापसी को तैयार शिखर धवन ने पूछा, कितने बॉलर थे?

34 वर्षीय शिखर जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे.

Published date india.com Published: February 24, 2020 4:38 PM IST
#Gabbar is back: वापसी को तैयार शिखर धवन ने पूछा, कितने बॉलर थे?
Shikhar Dhawan @instagram

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगता है कि चोट से पूरी तरह उबर चूके हैं. नए वर्ष की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में शिखर चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना पड़ा. धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सीरीज के अंतिम वनडे में फील्डिंग के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी. इस समय धवन नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. शिखर ने सोशल मीडिया के जरिए वापसी के संकेत दिए हैं.

न्यूजीलैंड में तीसरी बार भारतीय टीम ने बनाए शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े

34 वर्षीय धवन को टीम के साथी खिलाड़ी ‘गब्बर’ के नाम से बुलाते हैं. धवन ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिंदी फिल्म शोले की तरह ‘गब्बर’ के स्टाइल में अपनी वापसी के संकेत दिए. उन्होंने खुद की एक घोड़े पर बैठे तस्वीर शेयर की और उसका कैप्शन लिखा, ‘कितने बॉलर थे? #Gabbar is back.’

View this post on Instagram

Kitne bowler they? #Gabbar is back

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on


दिल्ली के ओपनर धवन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप के दौरान अपना अंगूठा चोटिल करा बैठे थे जिसकी वजह से उन्हें आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. उनकी जगह टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को शामिल किया गया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी चोट की वजह से धवन को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मैचों से बाहर रहना पड़ा.

भारत को हरा 90 साल बाद न्यूजीलैंड ने लगाई ‘टेस्ट जीत’ की सेंचुरी

लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में धवन टीम इंडिया के बेहतरीन ओपनर हैं. उनकी वापसी आगामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में हो सकती है. भारतीय टीम अपने घर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले दक्षिण अफ्रीका से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे 12 मार्च को खेला जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.