गौतम के 'गंभीर' बोल-खिलाड़ी भी हो सकते हैं COVID-19 के शिकार, उन्हें इस खतरे के साथ ही खेलना होगा

कहा-सामाजिक दूरी और अन्य नियम किसी भी खेल के लिये बरकरार रखने आसान नहीं होंगे

Published date india.com Updated: May 10, 2020 1:29 PM IST
गौतम के 'गंभीर' बोल-खिलाड़ी भी हो सकते हैं COVID-19 के शिकार, उन्हें इस खतरे के साथ ही खेलना होगा
Indian Cricket Team @ ians

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को नहीं लगता कि कोविड-19 के बाद गेंदबाजों को गेंद पर लार लगाने को लेकर कोई विकल्प मिल सकता है. गंभीर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसको लेकर नियम में कुछ ज्यादा फेरबदल होंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) गेंद को चमकाने के लिए लार के बजाय कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को वैध करने पर विचार कर रही है.

गंभीर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि काफी नियम और दिशा-निर्देश बदलेंगे, आपको शायद गेंद पर लार के इस्तेमाल का विकल्प मिल सकता है, इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि काफी बदलाव होंगे.’

‘खिलाड़ी भी हो सकते हैं संक्रमित’

बकौल गंभीर, ‘खिलाड़ियों और अन्य सभी को भी इस वायरस के साथ जीने की जरूरत होगी, शायद उन्हें इसका आदी होना होगा कि एक वायरस है जो हमेशा रहेगा. खिलाड़ी इससे संक्रमित भी हो सकते हैं लेकिन आपको इसके साथ ही रहना होगा.’ क्रिकेट में हालांकि कुछ हद तक सामाजिक दूरी संभव है लेकिन अन्य खेलों में ऐसा करना मुश्किल होगा.

‘सामाजिक दूरी और अन्य नियम किसी भी खेल के लिये बरकरार रखने आसान नहीं होंगे’

गंभीर ने कहा, ‘सामाजिक दूरी और अन्य नियम किसी भी खेल के लिये बरकरार रखने आसान नहीं होंगे. आप क्रिकेट में फिर भी ऐसा कर सकते हो लेकिन आप फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेलों में यह कैसे करोगे? इसलिए मुझे लगता है कि आपको इसके साथ ही रहना होगा, और अगर आप इसे जल्दी स्वीकार कर लो तो बेहतर होगा.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के कारण इस समय क्रिकेट सहित अन्य खेलों की सभी गतिविधियां ठप्प हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.