इंग्‍लैंड के इस स्पिनर को बायकॉट ने क्‍यों कहा 'बिगड़ैल बच्‍चा', टीम में चयन को बताया 'बकवास'?

बायकॉट ने माइकल वान का बचाव करते हुए कहा कि वे इंग्‍लैंड के सर्वश्रेष्‍ठ कप्‍तान और बेहतरीन बल्‍लेबाज हैं.

Written by: Aditya N. Pujan
Updated: July 31, 2018, 9:54 PM IST

बर्मिंघम: पूर्व कप्तान ज्योफ्री बायकॉट ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिये इंग्लैंड की टीम में आदिल राशिद के चयन की आलोचना करते हुए इस लेग स्पिनर को ‘बिगड़ैल बच्चा’ करार दिया जिसकी टेस्ट टीम में वापसी नहीं होनी चाहिए थी.

बायकॉट ने डेली टेलीग्राफ में लिखा, ‘‘इंग्लैंड ने आदिल राशिद के रूप में ऐसे खिलाड़ी का चयन किया है जिसका चयन वास्तव में होना ही नहीं चाहिए था. ऐसा खिलाड़ी जो यार्कशर की तरफ से चार दिवसीय क्रिकेट में नहीं खेलता है क्योंकि वह दिल से इसे नहीं चाहता है लेकिन वही इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच खेलेगा. बकवास.’’

आदिल रशीद को टेस्ट टीम में शामिल करना बड़ा जोखिम, कुक ने दी प्रतिक्रिया

यार्कशर ने भी राशिद के चयन पर नाराजगी जतायी थी क्योंकि इस सत्र में इस स्पिनर ने खुद को लंबे प्रारूप के लिये अनुपलब्ध रखा था. बायकॉट ने कहा, ‘‘वह कैसे उम्मीद कर सकता है कि यार्कशर इस खबर का स्वागत करेगा. उसे खुद के बारे में सोचना के बजाय खुद को उनकी जगह रखकर सोचना चाहिए. इससे उसकी छवि बिगड़ैल बच्चे जैसी बन गयी है.’’

INDvsENG : 1000वें टेस्ट मैच में टीम इंडिया को चुनौती देगा इंग्लैंड, जानें किसका पलड़ा है भारी

पूर्व कप्तान माइकल वान ने भी राशिद के चयन की आलोचना की थी जिस पर इस स्पिनर ने कड़े शब्दों में पलटवार किया था. बायकॉट ने वान का पक्ष लेते हुए कहा, ‘‘माइकल वान ने उसकी आलोचना की और उसने बिगड़े बच्चे की तरह जवाब दिया और कहा कि माइकल मूर्ख है और उसकी कोई नहीं सुनता है. इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज के लिये ऐसे शब्दों का उपयोग क्रिकेट प्रेमियों को सही नहीं लगा.’’

विराट की ‘जिद’ से धुलेगा एजबेस्टन का ‘दाग’, बर्मिंघम में जमेगी टीम इंडिया की धाक!

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आदिल से कहता हूं कि वान को इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों और बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में याद किया जाएगा लेकिन दस साल में किसी को भी आदिल का टेस्ट मैचों में प्रदर्शन याद नहीं रहेगा. वह मैच विजेता नहीं है.’’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.