फिर लीवरपूल के लिए खेलेंगे दिग्गज गेरार्ड

टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी भी खेलेंगे।

Published: November 24, 2015, 2:33 PM IST

लीवरपूल के पूर्व कप्तान स्टीवन गेरार्ड एक बार फिर लीवरपूल के लिए खेलने जा रहे हैं। गेरार्ड को एक बार फिर से लोकप्रिय लाल रंग की जर्सी में देखा जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रशंसक अपने पसंदीदा 35 वर्षीय खिलाड़ी को फिर से लोकप्रिय लीवरपूल एफसी जर्सी में देखने के लिए 34,000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। गेरार्ड को सात जनवरी को होने वाले मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ उनकी टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी भी खेलेंगे। लीवरपूल के पसंदीदा प्रबंधकों में से एक गेरार्ड होलियर आस्ट्रेलिया में टीम के प्रबंधक के रूप में सेवा देंगे। यह भी पढ़े – लीवरपूल के कोच रोजर्स बर्खास्त

35 वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को कहा, “आधिकारिक लीवरपूल एफसी के साथ खेलना बेहतरीन होगा। टीम काफी सशक्त लग रही है और उनके साथ पिच में जाना काफी अच्छा होगा।”क्लब की वेबसाइट पर सोमवार रात जारी हुए बयान में कहा गया कि आगामी सप्ताहों में पूरी टीम की घोषणा की जाएगी।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.