विश्व भर में कोविड-19 (Coronavirus Pandemic) महामारी के कारण सभी खेल की प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं. कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए खिलाड़ी अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं. ऐसे में सभी एथलीट अपने घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी इस समय घर पर ही अपना वर्कआउट कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ रहे हैं. अन्य खिलाड़ियों की तरह टीम इंडिया के बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ समय बिताया.
हनुमा ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर फैंस के साथ सवाल-जवाब के सेशन में अपने पसंदीदा खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ कप्तान, सर्वश्रेष्ठ वनडे सलामी बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी जैसे कई सवालों के जवाब फैंस से साझा किए.
…तो क्या Coronavirus बदल देगा क्रिकेट, टेनिस और फुटबॉल खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी आदतें
कम समय में भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने वाले हनुमा से जब एक फैंस ने उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर के बारे में पूछा तो उन्होंने भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज (Mithali Raj) का नाम लिया. 37 वर्षीय मिताली नेे 209 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 6888 रन बना चुकी हैं जबकि 10 टेस्ट मैचों में उनके नाम 663 रन दर्ज हैं. मिताली ने 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2364 रन बनाए हैं। हालांकि अब वह टी20 क्रिकेट नहीं खेलती हैं.
— Hanuma vihari (@Hanumavihari) April 5, 2020
हनुमा ने अपने छोटे से करियर में 9 टेस्ट मैचों में 36.80 की औसत से कुल 552 रन बनाए हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई उनकी एक शतकीय पारी भी शामिल है.
प्रो बॉक्सर विजेंदर सिंह की 13वीं बाउट रद्द, जानिए कब करेंगे रिंग में वापसी
गौरतलब है कि कोरोनावायरस से भारत में अब तक लगभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार को पार कर गई है. कोविड-19 महामारी की चेन को तोड़ने के लिए भारत में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.