IND vs AUS: अपनी आलोचना वाले ट्वीट पर Hanuma Vihari ने सुधारी Babul Supriyo की गलती, अश्विन भी हुए लोटपोट

बाबुल सुप्रियो ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराने के लिए हनुमा विहारी की टि्वटर पर आलोचना की थी. विहारी ने कुछ इस अंदाज में उन्हें जवाब दिया है.

Published date india.com Published: January 13, 2021 7:12 PM IST
IND vs AUS: अपनी आलोचना वाले ट्वीट पर Hanuma Vihari ने सुधारी Babul Supriyo की गलती, अश्विन भी हुए लोटपोट
बाबुल सुप्रियो हनुमा विहारी @Twitter

सिडनी टेस्ट मैच को ड्रॉ (IND vs AUS Sydney Test) कराने में मैच के 5वें और अंतिम दिन करीब 4 घंटों तक चोटिल अवस्था में भी बैटिंग करने वाले हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) की यूं तो चौतरफा तारीफ हो रही है. विहारी ने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के साथ मिलकर 42.4 ओवरों तक निरंतर बल्लेबाजी की.

एक वक्त पर टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में हार की कगार पर थी. लेकिन रिषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा, विहारी और अश्विन के प्रयास से भारत इस टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रहा. इसके बावजूद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने विहारी की आलोचना की है. विहारी ने भी सुप्रियो को अपने ही अंदाज में जवाब दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

विहारी के इस जवाब पर टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तो अपने ही अंदाज में चुटकी ली, जिस पर फैन्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. दरअसल सिडनी टेस्ट मैच खत्म होने के बाद बाबुल सुप्रियो ने इस मैच के ड्रॉ होने पर अपनी नाराजगी जताई थी और उन्होंने विहारी का नाम लेकर उनका आलोचना की थी.

बाबुल ने अपने इस ट्वीट में लिखा था, ‘7 रन बनाने के लिए 109 गेंदें! यह कहते हुए बड़ा दुख होता है कि हनुमा बिहारी (विहारी) ने सिर्फ भारत की ऐतिहासिक जीत के चांस ही कम नहीं किए बल्कि उन्होंने क्रिकेट का कत्ल भी किया है.. जीत को विकल्प में ही नहीं रखा गया, भले ही यह दूर थी, लेकिन यह जुर्म है.’ इसके साथ उन्होंने ट्वीट के अंत में एक नोट यह भी लिखा, ‘मुझे पता है कि मैं क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं जानता.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विहारी ने बाबुल सुप्रियो की इस आलोचना का जवाब तो दिया. लेकिन उन्होंने यहां सिर्फ अपने नाम की स्पेलिंग सही की. इसके अलावा इस नेता और केंद्रीय मंत्री को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. दरअसल बाबुल ने विहारी की जगह बिहारी लिख दिया था, जिस पर हनुमा ने रिप्लाई करते हुए इसे ठीक कर दिया. सोशल मीडिया पर उनका यह जवाब लोगों को खूब रास आ रहा है और लोग अब बाबुल सुप्रियो को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

इस बीच विहारी के साथ मिलकर सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने वाले रविचंद्रन अश्विन ने तो बाबुल सुप्रियो के ट्वीट पर हनुमा के रिप्लाई का स्क्रीन शॉट लेकर कॉमेंट के किया कि वह यह रिप्लाई देखकर लोटपोट हो गए हैं. उन्होंने यहां तीन जोर से हंसने वाले लाफ्टर भी इस्तेमाल किए हैं. अश्विन ने कॉमेंट में लिखा, ROFLMAX!!जिसका मतल है कि हंसते-हंसते फर्श पर लोटपोट हो गया हूं लेकिन हंसी नहीं रुक रही.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.